एक्सप्लोरर

'ममता सरकार में हिंदुओं की हो रही हत्या, बंगाल हिंसा पर चुप क्यों उद्धव ठाकरे', शिंदे गुट का हमला

Shiv Sena On Bengal Violence: सांसद नरेश म्हस्के ने कहा कि बंगाल की ममता बनर्जी हिंदुओं की सुरक्षा करने में पूरी तरह से विफल साबित हुई हैं. जिसकी वजह से पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए.

Shiv Sena On Bengal Violence: महाराष्ट्र में एनडीए की सहयोगी दल शिवसेना ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार बर्खास्त करने की मांग की है . शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की घटना के बावजूद उद्धव ठाकरे की पार्टी चुप क्यों है.

शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा, "पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा की घटनाओं में हिंदुओं की हत्या हुई है. वहां के हिंदू घर छोड़कर पलायन कर रहे हैं. मुस्लिम वोटों के लिए लाचार हुई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बंगाल की सरकार को बर्खास्त किया जाए." उन्होंने आगे कहा कि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं पर शिवसेना यूबीटी मौन क्यों है? उन्होंने बताया कि शिवसेना का एक शिष्ठमंडल बहुत जल्द पश्चिम बंगाल जाएगा और वहां के पीड़ित हिंदू परिवारों की मदद करेगा. 

'हिंदू परिवारों के घरों में घुसकर की हत्या'
सांसद म्हस्के ने कहा, "केंद्र सरकार ने वक्फ बोर्ड संसोधन विधेयक मंजूर किया उसके बाद से ही बंगाल में विशिष्ठ समाज के लोगों ने हिंदू समाज पर हमला करना शुरू किया है. मुर्शिदाबाद में असामाजिक तत्वों ने पुलिस के सामने ही हिंदू परिवारों के घरों में घुसकर उनकी हत्या की. हिंदुओं की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया और उनके वाहनों को जला डाला गया." 

'हिंदुओं की सुरक्षा में विफल हुई ममता सरकार'
म्हस्के ने आगे कहा, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हिंदुओं की सुरक्षा करने में पूरी तरह से विफल साबित हुई हैं. जिसकी वजह से पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए. इस प्रकार की मांग केंद्र सरकार से की जाएगी."

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान जिस तरह से कश्मीर में हिंदू परिवारों को पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा, ठीक वैसा ही अब बंगाल में हिंदुओं को अपना घर छोड़ने को मजबूर होना पड़ रहा है, लेकिन इंडिया गठबंधन के नेताओं ने इस पर चुप्पी साध रखी है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget