एक्सप्लोरर

'मौलाना संजय राउत ने मेरे...', संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे के MP के लिए क्या कह दिया? राज ठाकरे पर भी दिया बड़ा बयान

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में संजय निरुपम ने शिवसेना (UBT) और संजय राउत पर तीखे आरोप लगाए हैं. उन्होंने MNS-UBT गठजोड़ को ढकोसला बताया और इसे अवसरवादी राजनीति करार दिया.

Maharashtra News: महाराष्ट्र की राजनीति इन दिनों गरमाई हुई है और बयानबाजी का दौर अपने चरम पर है. अब शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) ने आज (22 अप्रैल) प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत पर कई तीखे आरोप लगाए. संजय निरुपम ने भांडुप की एक सभा का जिक्र करते हुए कहा कि 'मौलाना संजय राउत ने मेरे महाराष्ट्र से संबंध पर सवाल उठाया, जबकि मैं यहीं से लोकसभा सांसद बना हूं. राउत का खुद महाराष्ट्र से क्या उपयोग?"

निरुपम ने यह भी आरोप लगाया कि संजय राउत खिचड़ी घोटाले में शामिल थे और उन्होंने अपने छोटे भाई और बेटी के नाम पर दलाली की. उन्होंने आगे आरोप लगाया कि गोरेगांव में पत्रा चाल घोटाले के जरिए संजय राउत ने मध्यम वर्गीय मराठी लोगों को ठगा. निरुपम ने तीखे लहजे में कहा, "जो व्यक्ति कभी शरद पवार का दलाल था और अब कांग्रेस का दलाल है, उसकी मेरी औकात पर टिप्पणी करने की हैसियत नहीं है."

MNS-UBT की नाटकीय नजदीकियां- संजय निरुपम

संजय निरुपम ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) और शिवसेना (UBT) के बीच बन रहे कथित गठबंधन को 'राजनीतिक नाटक' बताया. उन्होंने याद दिलाया कि कैसे आदित्य ठाकरे पहले MNS को 'खत्म हो चुकी पार्टी' बता चुके हैं और उन्हें 'टाइमपास पार्टी' का टैग दिया था. 2022 में आदित्य ठाकरे ने MNS को 'BJP की B टीम' कहा, जबकि अप्रैल 2023 में उन्होंने कहा था कि 'MNS की भूमिका स्पष्ट नहीं है.' अब उसी MNS से गठबंधन की कोशिशों पर निरुपम ने तंज कसते हुए कहा, "ये गठबंधन नहीं, राजनीतिक भ्रम है."

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि उद्धव ठाकरे ने कभी MNS को 'D टीम' और 'गुजरात नवनिर्माण सेना' कहा था. 2024 में खुद उद्धव ने राज ठाकरे को कहा था कि 'जो पार्टी छोड़कर गए, उन्हें गद्दारी पर ज्ञान नहीं देना चाहिए.'

'वक्फ संशोधन पर बीजेपी की पहल'

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय निरुपम ने वक्फ संशोधन कानून पर हो रही BJP की कार्यशाला का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि 'यह अभियान जरूरी है क्योंकि नया कानून गरीब, पिछड़े और कमजोर मुस्लिम समाज के लिए लाभकारी है.' उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे दल इस मुद्दे पर दंगे भड़काने की कोशिश कर रहे हैं.

नेशनल हेराल्ड घोटाले पर विपक्ष की चुप्पी- संजय निरुपम

संजय निरुपम ने नेशनल हेराल्ड घोटाले पर भी विपक्ष को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का एक बड़ा मनी लॉन्ड्रिंग घोटाला है. हम जब कांग्रेस में थे, तब हमें भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था. यह शर्मनाक है कि कांग्रेस इस घोटाले को छुपाने के लिए देशभर में मोर्चे निकाल रही है.'

प्रधानमंत्री मोदी के सऊदी अरब दौरे पर निरुपम ने कहा कि भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में जबरदस्त वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा, "जहां भी प्रधानमंत्री मोदी जाते हैं, उनका स्वागत जोश और सम्मान से होता है, जो भारत की साख का प्रतीक है."

पश्चिम बंगाल हिंसा पर ममता सरकार को घेरा

अंत में संजय निरुपम ने मुर्शिदाबाद दंगों का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी सरकार को कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने कहा, "यह हिंसा ममता की लापरवाही और दंगाइयों को मिली छूट का नतीजा थी. जब तक केंद्र की BSF और CRPF तैनात नहीं हुईं, हालात बेकाबू थे."

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
Mumbai News: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द
मुंबई: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द
सोनम वांगचुक को ले जाने के विरोध में मुंबई में प्रदर्शन, शरद पवार गुट के छात्र नेता डिटेन
सोनम वांगचुक को ले जाने के विरोध में मुंबई में प्रदर्शन, शरद पवार गुट के छात्र नेता डिटेन
महाराष्ट्र: जलगांव में ट्रैक्टर के बकाए को लेकर महिला से दरिंदगी! बंदूक की नोक पर किया गैंगरेप
महाराष्ट्र: जलगांव में ट्रैक्टर के बकाए को लेकर महिला से दरिंदगी! बंदूक की नोक पर किया गैंगरेप

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget