एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का घट रहा है सियासी कुनबा, पूर्व मंत्री अर्जुन खोतकर शिंदे गुट में शामिल

Maharashtra News: महाराष्ट्र में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का सियासी कुनबा कम होता जा रहा है. अब शिवसेना नेता अर्जुन खोतकर सीएम एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हो गए हैं.

Arjun Khotkar Joins CM Eknath Shinde Camp: शिवसेना नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अर्जुन खोतकर ने शनिवार को कहा कि वह कुछ ‘‘परिस्थितियों और समस्याओं’’ के कारण मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हो गए हैं. खोतकर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना के उपनेता पद से इस्तीफा दे दिया था. खोतकर ने कहा, ‘‘कुछ परिस्थितियों और समस्याओं के कारण, मैंने शिवसेना छोड़ने का फैसला किया, मुझे ठाकरे के प्रति कोई नाराजगी नहीं है. कुछ परिस्थितियों ने मुझे पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर किया.’’

खोतकर ने कहा कि उन्होंने ठाकरे से बात की और उन्होंने उनसे कहा कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान होता है तो वह शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं. खोतकर 2016 से 2019 के बीच देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली बीजेपी-शिवसेना सरकार में मंत्री थे. उन्हें हाल में ठाकरे द्वारा शिवसेना के उपनेता पद पर पदोन्नत किया गया था. भावुक खोतकर ने कहा कि शिवसेना ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और उन्होंने जालना जिले में पार्टी को मजबूत करने के लिए काम किया है. खोतकर ने कहा कि उन्होंने किसानों के कल्याण के लिए जालना चीनी कारखाना खरीदा और इसके लिए कर्ज लिया था.

Maharashtra: राज्यपाल कोश्यारी के बयान पर आई सीएम शिंदे की पहली प्रतिक्रिया, यहां जानिए क्या कहा

खोतकर ने कहा, ‘‘मैंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से कारखाना शुरू करने के लिए मेरा समर्थन करने के लिए कहा और उन्होंने आश्वासन दिया कि वह मदद करेंगे.’’ खोतकर ने कहा कि उन्होंने स्थानीय भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे से भी मुलाकात की और जालना से लोकसभा टिकट के लिए दावा पेश किया. जून में, प्रवर्तन निदेशालय ने जालना चीनी कारखाने में छापेमारी की थी और महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटाले की अपनी जांच के सिलसिले में 78.38 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी.

Maharashtra: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल के बयान पर साधा निशाना, कहा- सरकार स्पष्ट करे अपना स्टैंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिलिमिटेशन बिल और NDA में शामिल होने की अटकलों पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'जनता के लिए...'
डिलिमिटेशन बिल और NDA में शामिल होने की अटकलों पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'जनता के लिए...'
Delimitation Bill: शरद पवार के NDA को समर्थन के संकेत, अब कांग्रेस ने कहा, 'वो बड़े नेता लेकिन...'
परिसीमन बिल: शरद पवार ने NDA को समर्थन देने के दिए संकेत, अब कांग्रेस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
Maharashtra Politics: परिसीमीन बिल पर बीजेपी को मिली बड़ी राहत! सुप्रिया सुले के बयान से मिले ये संकेत
परिसीमन बिल पर NDA के साथ आएगी शरद पवार की NCP? सुप्रिया सुले ने रखी बड़ी शर्त

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
Embed widget