एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के जन्मदिन पर शरद पवार बोले, 'मैं चाहता हूं कि आपके नेतृत्व में देश...'

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए शरद पवार ने कहा कि मैं चाहता हूं कि आपके नेतृत्व में हमारा देश आगे बढ़ता रहे और आने वाले सालों में और तरक्की करे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने उन्हें बधाई दी. महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पवार ने एक्स पर लिखा,''आपके जन्मदिन पर मैं आपको ढेरों शुभकामनाएं देता हूं. भगवान आपको अच्छा स्वास्थ्य, खुशियां और लंबी उम्र दें. मैं चाहता हूं कि आपके नेतृत्व में हमारा देश आगे बढ़ता रहे और आने वाले सालों में और तरक्की करे.''

महाराष्ट्र के उपुख्यमंत्री और एनसीपी के अध्यक्ष अजित पवार ने कहा कि सर्व समाज के घटकों की प्रगति के लिए सदैव कार्यरत रहने वाले और देश को विकास की नई दिशा देने वाले लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपके नेतृत्व में भारत और अधिक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनेगा, ऐसा विश्वास है. आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्राप्ति हो, यही शुभकामना है.

ट्रंप और पुतिन ने भी दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया के बड़े नेताओं से भी जन्मदिन की बधाई मिल रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन कर बधाई दी. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी पीएम को बधाई दी.

देश में पक्ष-विपक्ष के नेता सोशल मीडिया हैंडल पर पीएम को बधाई दे रहे हैं. बीजेपी के नेता, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री माय मोदी स्टोरी हैशटैग के साथ पीएम को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. कई नेताओं ने पीएम मोदी के साथ पुराने प्रसंगों को भी शेयर किया है.  

एमपी में हैं पीएम मोदी

जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश में हैं. उन्होंने बुधवार (17 सितंबर) को धार जिले के ग्राम भैंसोला में देश के पहले ‘पीएम मित्र पार्क’ का शिलान्यास किया. 

प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को 75 वर्ष के हो गए और उनके जन्मदिन पर मध्य प्रदेश का यह उनका दूसरा दौरा है. प्रधानमंत्री ने 17 सितंबर, 2022 को नामीबिया से लाए गए जंगली चीतों को राज्य के श्योपुर जिले के कुनो राष्ट्रीय उद्यान के एक बाड़े में छोड़ा था.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 7 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Baramati News: अजित पवार की मौत मामले में पहली FIR दर्ज, लंबी लड़ाई के बाद रोहित पवार को सफलता
मुंबई: अजित पवार की मौत मामले में पहली FIR दर्ज, लंबी लड़ाई के बाद रोहित पवार को सफलता
मुंबई रेलवे स्टेशनों पर AI की नजर! 463 कैमरों से अपराधियों पर ऐसे कस रहा शिकंजा
मुंबई रेलवे स्टेशनों पर AI की नजर! 463 कैमरों से अपराधियों पर ऐसे कस रहा शिकंजा
नाशिक के अशोक खरात मामले पर CM फडणवीस ने विधानसभा में पेश की रिपोर्ट, बोले- 'अगर कोई नेता...'
नाशिक के अशोक खरात मामले पर CM फडणवीस ने विधानसभा में पेश की रिपोर्ट, बोले- 'अगर कोई नेता...'

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget