एक्सप्लोरर

देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेंगे शरद पवार, माणिकराव कोकाटे के इस्तीफा को लेकर बना सकते हैं दबाव!

Maharashtra News: NCP (SP) शरद पवार जल्द ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर सकते हैं. इस मुलाकात में मंत्री माणिकराव कोकाटे के इस्तीफे की मांग सहित कई मुद्दों पर चर्चा संभावित है.

महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज है. सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) सुप्रीमो शरद पवार कल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) से मुलाकात कर सकते हैं. 

इस बैठक में नितिन देशमुख पर हुए हमले, कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे के विवादास्पद बयान और अन्य राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. माना जा रहा है कि कोकाटे पर इस्तीफे का दबाव बढ़ता जा रहा है, जिसे लेकर यह मुलाकात अहम मानी जा रही है.

माणिकराव कोकाटे पर विवाद क्यों?

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे एक वायरल वीडियो के चलते विवादों में हैं, जिसमें वह विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान मोबाइल फोन पर 'रम्मी' खेलते हुए नजर आए थे. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस वीडियो के विरोध में छावा संगठन ने उनके इस्तीफे की मांग की है. इसी मुद्दे पर शरद पवार गुट के कार्यकर्ताओं और छावा संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच लातूर में झड़प भी हुई, जिसमें संगठन के नेता विजय घाडगे समेत अन्य कार्यकर्ताओं की पिटाई हुई.

अजित पवार ने दिया प्रतिक्रिया

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) ने कहा कि वह कोकाटे से मिलकर उचित निर्णय लेंगे. उन्होंने स्वीकार किया कि लातूर की घटना गलत थी और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है. पवार ने बताया कि पार्टी नेता सूरज चव्हाण से इस्तीफा ले लिया गया है, जो इस हमले में कथित रूप से शामिल थे. उन्होंने पुलिस अधीक्षक से भी बात कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

छावा संगठन ने पहले ही जारी की है चेतावनी

घाडगे ने कहा कि उन्होंने पुणे में पवार से मुलाकात कर अपनी बात रखी. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मंगलवार तक कोकाटे के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो छावा संगठन और किसान वर्ग पवार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे. 

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget