एक्सप्लोरर

शरद पवार का बड़ा बयान, 'कभी सोचा नहीं था NCP में विभाजन होगा, कुछ लोग दूसरी...'

Sharad Pawar News: पार्टी के 26नेंस्थापना दिवस के कार्यक्रम में शरद पवार ने कहा कि सत्ता की चिंता मत करो. उन्होंने कहा कि अगर एकजुट रहें तो सत्ता अपने आप आ जाएगी.

एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने बड़ा बयान दिया. मंगलवार (10 जून) को उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि पार्टी में विभाजन होगा. उन्होंने ये बात पार्टी के 26वें स्थापना दिवस पर आयोजित पुणे के एक कार्यक्रम में कही. एनसीपी का 2023 में विभाजन हो गया था. उन्होंने चुनौतियों के बावजूद पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना की.

'कुछ लोग दूसरी विचारधाराओं के साथ हो लिए'

शरद पवार ने कहा, "पार्टी को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन आप बिना हतोत्साहित हुए पार्टी को आगे ले जाते रहे. पार्टी में विभाजन हुआ. हमने कभी नहीं सोचा था कि पार्टी बंट जाएगी लेकिन ऐसा हुआ.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ कुछ लोग दूसरी विचारधाराओं के साथ हो लिए और यह विभाजन बढ़ गया. मैं आज इसके बारे में बात नहीं करना चाहता लेकिन जो लोग पार्टी के प्रति वफादार रहे, वे हमारी पार्टी की विचारधारा के कारण रहे.' उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में एक अलग तस्वीर सामने आएगी.

'एकजुट रहेंगे तो सत्ता अपने आप आएगी'

इसके आगे उन्होंने कहा, ‘‘इस पर ध्यान मत दीजिए कि कौन छोड़कर गया है या कौन शामिल हुआ है. अगर हम एकजुट रहेंगे और आम लोगों के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे तो हमें किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा.’’ उन्होंने कहा कि पार्टी के कई कार्यकर्ता जनसेवा के लिए समर्पित हैं और वे ही पार्टी की असली ताकत हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ सत्ता की चिंता मत करो. अगर हम एकजुट रहेंगे तो सत्ता अपने आप आएगी. मैं राज्य में इस संभावना को देख सकता हूं.’’

नगर निगम चुनाव को लेकर कही बड़ी बात

शरद पवार ने कहा कि दो से तीन महीने में नगर निगम चुनाव होने वाले हैं, इसलिए पार्टी नेतृत्व हर जिले में एनसीपी (एसपी) के प्रतिनिधियों से बात करेगा और तय करेगा कि चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ा जाए या गठबंधन में. उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस बात पर काम करना होगा और विचार करना होगा कि युवाओं को कैसे अवसर दिया जाए तथा यह भी देखना होगा कि हम नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनावों में महिलाओं को कैसे मैदान में उतार सकते हैं, क्योंकि उनके लिए 50 प्रतिशत आरक्षण निर्धारित है.’’ 

'पार्टी नया नेतृत्व लाकर इतिहास रचेगी'

पवार ने यह भी कहा कि एनसीपी (एसपी) राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की नयी पीढ़ी तैयार करने के लिए काम करेगी. पार्टी राज्य में नया नेतृत्व लाकर इतिहास रचेगी.

शरद पवार द्वारा स्थापित एनसीपी जुलाई 2023 में उस समय विभाजित हो गई थी जब उनके भतीजे अजित पवार शिवसेना-बीजेपी के गठबंधन वाली सरकार में शामिल हो गए थे. पार्टी का नाम और उसका चुनाव चिह्न अजित पवार गुट को दिया गया जबकि पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री की अगुआई वाले गुट का नाम एनसीपी (शरदचंद्र पवार) रखा गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणपति आगमन पर फेंके गए अंडे? नितेश राणे बोले- 'ऐसी हरकत...'
गणपति आगमन पर फेंके गए अंडे? नितेश राणे बोले- 'ऐसी हरकत...'
संजय राउत के बयान से सियासी हलचल? PM मोदी और राहुल गांधी पर किया बड़ा दावा
संजय राउत के बयान से सियासी हलचल? PM मोदी और राहुल गांधी पर किया बड़ा दावा
अमरावती आग: अस्पताल के फायर ऑडिट में नहीं मिली लापरवाही, DM ने दी सफाई
अमरावती आग: अस्पताल के फायर ऑडिट में नहीं मिली लापरवाही, DM ने दी सफाई
अमरावती अस्पताल आग: 3 बच्चों की मौत पर CM ने जताया दुख, 5 लाख मुआवजे का ऐलान
अमरावती अस्पताल आग: 3 बच्चों की मौत पर CM ने जताया दुख, 5 लाख मुआवजे का ऐलान

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए BJP नेता सीटी रवि, कर्नाटक विधानसभा को घेरने की कोशिश
हिरासत में लिए गए BJP नेता सीटी रवि, कर्नाटक विधानसभा को घेरने की कोशिश
चिराग पासवान के आरक्षण वाले बयान पर क्या है BJP-JDU का स्टैंड? जानें
चिराग पासवान के आरक्षण वाले बयान पर क्या है BJP-JDU का स्टैंड? जानें
क्या मैच खेलने पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम? चौंकाने वाली रिपोर्ट
क्या मैच खेलने पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम? चौंकाने वाली रिपोर्ट
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ऑफिशियल टाइटल अनाउंस, नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट भी रिवील
‘दृश्यम 3’ का ऑफिशियल टाइटल अनाउंस, नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट भी रिवील
गणपति आगमन पर फेंके गए अंडे? नितेश राणे बोले- 'ऐसी हरकत...'
गणपति आगमन पर फेंके गए अंडे? नितेश राणे बोले- 'ऐसी हरकत...'
गोल्डी बराड़ ने ली निज्जर हत्याकांड की जिम्मेदारी? तीन साल बाद बड़ा खुलासा
गोल्डी बराड़ ने ली निज्जर हत्याकांड की जिम्मेदारी? तीन साल बाद बड़ा खुलासा
NEET PG 2026 एडमिट कार्ड कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड
NEET PG 2026 एडमिट कार्ड कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Embed widget