एक्सप्लोरर

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी की तारीफ की तो शरद पवार बोले, 'वो पहले BJP के साथ...'

Omar Abdullah News: उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी की तारीफ में कहा था कि आपने विधानसभा चुनाव कराने का भी वादा किया था और आप अपनी बातों पर खरे उतरे. इसके बाद शरद पवार ने प्रतिक्रिया दी है.

Sharad Pawar On Omar Abdullah: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के प्रमुख उमर अब्दुल्ला ने सोमवार (13 जनवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. उमर ने कहा कि आपने वादा निभाया है. उनका ये बयान इंडिया गठबंधन में शामिल दलों को खास पसंद नहीं आया. 

आज ही जब एनसीपी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार से इसी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा नेशनल कॉन्फ्रेंस और बीजेपी में खास संबंध रहा है.

बीजेपी-एनसी में रहा है गठबंधन- शरद पवार

पवार ने कहा, ''23 साल पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस और बीजेपी गठबंधन में थे. इसलिए एनसी और बीजेपी के बीच एक विशेष संबंध है. मुझे लगता है कि वह उस रिश्ते को दिखाने की कोशिश कर रहे थे.'' बता दें कि उमर अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस इंडिया गठबंधन में शामिल है. 

उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा?

उमर अब्दुल्ला ने 6.5 किलोमीटर लंबी जेड-मोड़ सुरंग  (सोनमर्ग सुरंग) के उद्घाटन के मौके पर कहा, “प्रधानमंत्री जी, जब आप तीसरी बार सत्ता में आने के बाद श्रीनगर में एक कार्यक्रम के लिए आए तो लोगों ने आपकी बातों पर विश्वास करना शुरू कर दिया. आपने तीन महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बात की, जिसमें ‘दिल की दूरी और दिल्ली से दूरी’ के बीच की खाई को पाटने के आपके प्रयास शामिल हैं, और आपने अपने काम से इसे साबित भी किया है.”

उन्होंने कहा, “आपने चार महीने के भीतर (विधानसभा) चुनाव कराने का भी वादा किया था और आप अपनी बातों पर खरे उतरे. लोगों को मतदान में हिस्सा लेने का मौका मिला और आज मैं मुख्यमंत्री के तौर पर इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहा हूं.”

मुख्यमंत्री ने कहा, “मेरा दिल कहता है कि बहुत जल्द आप जम्मू-कश्मीर के लोगों से किया गया अपना तीसरा वादा पूरा करेंगे, जो केंद्र शासित प्रदेश का राज्य का दर्जा बहाल करना है.”

दिल्ली चुनाव में किसके साथ हैं शरद पवार? कांग्रेस और AAP के लिए साफ किया रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरेगांव में कल शिवसेना का दशहरा सम्मेलन, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित
गोरेगांव में कल शिवसेना का दशहरा सम्मेलन, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित
Gokul Result: गोकुल चुनाव में महायुति को बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन ने मारी बाजी
गोकुल दूध संघ रिजल्ट: महायुति को बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन ने मारी बाजी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: CM फडणवीस पर भड़की कांग्रेस, सपकाल बोले- 'ये इतिहास के सबसे...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: CM फडणवीस पर भड़की कांग्रेस, सपकाल बोले- 'ये इतिहास के सबसे...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget