एक्सप्लोरर

'एक राष्ट्र एक चुनाव' को लेकर शरद पवार ने प्रधानमंत्री पर कसा तंज, 'महाराष्ट्र के लिए घोषणा नहीं करना...'

Maharashtra Politics: शरद पवार ने हमला बोलते हुए कहा कि सरकार चार राज्यों में विधानसभा चुनाव नहीं करा सकती है और पूरे देश में एक साथ सभी विधानसभाओं के लिए चुनाव कराने की बात करती है.

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेता और एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार ने अपने राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान न होने पर पीएम मोदी को घेरा है. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी पूरे देश में एक साथ चुनाव की बात करते हैं लेकिन महाराष्ट्र में चुनाव की घोषणा न होना विरोधाभासी है.

एनसीपी (एसपी) प्रमुख ने कहा, ''लाल किले से अपने भाषण में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में एक साथ चुनाव का विचार रखा. जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के चुनावों की घोषणा की गई लेकिन झारखंड और महाराष्ट्र के लिए चुनाव की घोषणा नहीं की गई. ऐसे में महाराष्ट्र के लिए चुनाव की घोषणा नहीं करना विरोधाभासी बात है.''

देश में इस वक्त शांति की जरूरत- शरद पवार

शरद पवार ने कहा कि सरकार चार राज्यों में विधानसभा चुनाव नहीं करा सकती है और पूरे देश में एक साथ सभी विधानसभाओं के लिए चुनाव कराने की बात करती है. शरद पवार ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर नरेंद्र मोदी को चुनौती दी. उन्होंने यह भी कहा कि देश में इस वक्त शांति की जरूरत है. 

न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने आगे कहा कि लाल किले पर प्रधानमंत्री ने यह बात रखी कि पूरे देश के चुनाव एक साथ होने चाहिए. प्रधानमंत्री को ये बात कहे अभी 12 घंटे भी नहीं हुए थे कि चुनाव आयोग ने जम्मू कश्मीर और हरियाणा के चुनाव की घोषणा कर दी. लेकिन झारखंड और महाराष्ट्र चुनाव की घोषणा नहीं हुई.

शरद पवार का नागपुर दौरा

शरद पवार ने कहा कि जब प्रधानमंत्री सभी राज्यों में एक साथ चुनाव कराने की नीति प्रस्तावित कर रहे हैं तो महाराष्ट्र चुनाव की घोषणा न होना एक तरह का विरोधाभास है. बता दें कि शरद पवार शनिवार को नागपुर जिले के दौरे पर हैं. 

इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों से बातचीत की. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं ऐसे में सभी पार्टियां अपना वोट बैंक मजबूत करने में जुटी है.

ये भी पढ़ें: 'विधानसभा चुनाव से पहले BJP के...', महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget