एक्सप्लोरर

'विधानसभा चुनाव से पहले BJP के...', महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का बड़ा दावा

Maharashtra Election 2024: बीजेपी नेता शिशुपाल पटले के कांग्रेस में शामिल होने के बाद नाना पटोले ने सरकार पर कमीशन लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता सरकार की कार्यशैली से खुश नहीं हैं.

Maharashtra Politics News: महाराष्ट्र के भंडारा से बीजेपी के पूर्व सांसद शिशुपाल पटले ने शुक्रवार (16 अगस्त) को कांग्रेस का हाथ थाम ​​लिया. शिशुपाल पटले के कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी के महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई और विधायक कांग्रेस में शामिल होंगे. कांग्रेस नेता ने महायुति के सहयोगियों में नाराजगी का आरोप लगाया है. 

कांग्रेस नेता नाना पटोले ने सरकार पर कमीशन लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि "बीजेपी कार्यकर्ता सरकार की कार्यशैली से खुश नहीं हैं. कई लोगों ने हमसे संपर्क किया है और आने वाले दिनों में कई बड़े नेता कांग्रेस में शामिल होंगे." बता दें महायुति में बीजेपी, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है. 

'वाजपेयी और आडवाणी का युग खत्म'
भंडारा से बीजेपी के पूर्व सांसद शिशुपाल पटले ने कहा कि "बीजेपी बदल गई है और ठेकेदारों और पूंजीपतियों की पार्टी बन गई है. पार्टी का किसानों और मजदूर वर्ग से कोई जुड़ाव नहीं है. बीजेपी ने विपक्षी दलों को तोड़ने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया है. इसलिए मैं लोगों के लिए काम करने के खातिर कांग्रेस में शामिल हुआ." बता दें शिशुपाल पटले ने महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष बावनकुले को लिखे त्यागपत्र में भारी मन से पार्टी छोड़ने पर दुख जताया था. उन्होंने कहा कि अब बीजेपी में अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी का युग खत्म हो चुका है.

लोकसभा के आंकड़ें
बता दें लोकसभा चुनाव में महाविकास आघाडी (एमवीए) ने राज्य की 48 लोकसभा सीट में से 30 पर जीत हासिल की थी. ​​शिवसेना (यूबीटी) ने 21 सीट पर चुनाव लड़ा था, उसके बाद कांग्रेस ने 17 और राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने 10 सीट पर चुनाव लड़ा था. जबकि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन 48 में से सिर्फ 17 सीट जीत सकी थी, जबकि बीजेपी की सीट की संख्या 2019 में 23 से घटकर नौ रह गई.

Nashik News: नासिक के पालक मंत्री ने बुलाई आपात बैठक, नितेश राणे आज निकालेंगे हिंदू जन आक्रोश मार्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget