एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू मोदी सरकार से वापस लेंगे समर्थन? महाराष्ट्र के इस बड़े नेता के दावे से सियासी तूफान!

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में NCP (SP) नेता जितेंद्र आव्हाड ने दावा किया कि MVA की सरकार बनने पर जेडीयू और टीडीपी केंद्र सरकार से समर्थन वापस ले लेंगे.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र चुनाव के बीच शरद पवार के नेता ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे राजनीति में भूचाल आ गया है. NCP (SP) के नेता जितेंद्र आव्हाड ने दावा किया है कि अगर महाराष्ट्र में MVA की सरकार बनती है तो JDU के नीतीश कुमार और TDP के एन. चंद्रबाबू नायडू BJP नीत केंद्र सरकार से अपनी समर्थन वापस ले लेंगे. 

मुंब्रा-कलवा विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक जितेंद्र आव्हाड को पार्टी ने एक बार फिर अपना उम्मीदवार बनाया है. उन्होंने महाराष्ट्र की ‘वित्तीय अस्थिरता’ को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार पर निशाना साधा और बीजेपी-आरएसएस पर देश में शांति भंग करने की कोशिश करने का आरोप लगाया.

शनिवार को ठाणे के पास मुंब्रा में एक रैली में जितेंद्र आव्हाड ने दावा किया कि 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद अगर विपक्षी गठबंधन एमवीए सरकार बनाता है, तो केंद्र में बीजेपी के सहयोगी नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू उसका समर्थन करना बंद कर देंगे. विस्तार से बताए बिना उन्होंने कहा कि एक बार सत्ता में आने के बाद एमवीए “3,000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करेगा.’’ 

अजित पवार पर बोला बड़ा हमला
शरद गुट के नेता ने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति सरकार पुलिस के वेतन जैसे आवश्यक खर्चों को भी पूरा नहीं कर सकती है. पिछले साल एनसीपी में विभाजन कराने वाले उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने चाचा और पार्टी संस्थापक शरद पवार को संगठन की गतिविधियों से अलग कर दिया था. उन्होंने अजित पवार पर “आरएसएस की विचारधाराओं की ओर भटकने” का भी आरोप लगाया.

सीएम एकनाथ शिंदे की आलोचना की
जितेंद्र आव्हाड ने दावा किया कि बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति सरकार राज्य में सांप्रदायिक हिंसा रोकने में विफल रही है और उन्होंने इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी धार्मिक नेता रामगिरि महाराज के साथ मंच साझा करने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की आलोचना की. मुंब्रा-कलवा निर्वाचन क्षेत्र में तीन बार के विधायक आव्हाड का मुकाबला राकांपा के नजीब मुल्ला से है.

यह भी पढ़ें: शरद पवार ने रिश्तेदारों संग बारामती में मनाया ‘भाऊ बीज’ का त्योहार, अजित पवार शामिल हुए या नहीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई
एंटी पेपर लीक बिल: संजय राउत का बड़ा बयान, 'RSS के लोग...'
एंटी पेपर लीक बिल: संजय राउत का बड़ा बयान, 'RSS के लोग...'
महाराष्ट्र में ड्रग इंस्पेक्टर के पेपर लीक का दावा, रोहित पवार ने की CBI जांच की मांग
महाराष्ट्र में ड्रग इंस्पेक्टर के पेपर लीक का दावा, रोहित पवार ने लगाए गंभीर आरोप
महाराष्ट्र सरकार ने माफ नहीं किया कर्ज, किसान ने कर लिया सुसाइड
महाराष्ट्र सरकार ने माफ नहीं किया कर्ज, किसान ने कर लिया सुसाइड

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
Embed widget