एक्सप्लोरर

Maharashtra: अजित पवार ने चाचा को याद दिलाई 1978 की 'बगावत', शरद पवार बोले- 'हमारे समय में कोई...'

Maharashtra News: साल 1978 में शरद पवार 40 विधायकों के साथ तत्कालीन सीएम वसंतदादा पाटिल की सरकार से अलग हो गए थे. इसके बाद पाटिल की सरकार गिर गई थी. अजित पवार ने बिना नाम लिए इसका जिक्र किया था.

Maharashtra Politics: एनसीपी के संस्थापक शरद पवार ने साल 1978 में महाराष्ट्र के तत्कालीन सीएम वसंतदादा पाटिल के खिलाफ उठाए गए उनके कदम का परोक्ष संदर्भ देने को लेकर अजित पवार पर तंज कसा. सोमवार (25 दिसंबर) को उन्होंने कहा कि वह कोई बगावत नहीं थी, बल्कि आपसी सहमति से लिया गया एक फैसला था. साल 1978 में शरद पवार 40 विधायकों के साथ सरकार से अलग हो गए थे जिससे पाटिल सरकार गिर गई थी. उस साल 18 जुलाई को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. वह 38 साल की उम्र में इस पद पर आसीन होने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे.

2 जुलाई को एनसीपी को विभाजित करके एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने वाले अजित पवार ने बारामती में रविवार (24 दिसंबर) को शरद पवार पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि उनका यह रुख 60 साल की उम्र पार करने के बाद है, जबकि कुछ लोग 38 साल की उम्र में ही इस रास्ते पर चल पड़े थे. उपमुख्यमंत्री ने दावा किया था कि यशवंतराव चव्हाण ने शरद पवार के कदम का विरोध किया था क्योंकि वसंतदादा पाटिल जैसे नेता को दरकिनार कर दिया गया था.

अजित पवार ने कहा था, ‘‘वसंतदादा एक अच्छे नेता थे लेकिन उन्हें दरकिनार कर दिया गया और जनता पार्टी के साथ प्रयोग किया गया. इसलिए ऐसा नहीं है कि पहले किसी ने उस तरह का कदम नहीं उठाया, जैसा मैंने उठाया. मैंने 60 साल की उम्र पार करने के बाद ऐसा फैसला लिया, इसलिए हर किसी को मेरे रुख को समझने की जरूरत है.’’

इस पर पलटवार करते हुए शरद पवार ने कहा, ‘‘हमारे समय में कोई बगावत नहीं थी. हम बैठकर फैसले लेते थे. इसलिए इस तरह (बगावत) की कोई बात नहीं थी. यह आपसी सहमति से लिया गया फैसला था, इसलिए किसी के शिकायत करने का सवाल ही नहीं था.’’

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के पास प्रधानमंत्री पद का कोई चेहरा नहीं होने के बारे में पूछे जाने पर शरद पवार ने कहा कि 1977 के लोकसभा चुनाव (आपातकाल के बाद) में भी किसी को प्रधानमंत्री के चेहरे के रूप में पेश नहीं किया गया था.

पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार ने कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव के बाद मोराराजी देसाई को प्रधानमंत्री बनाया गया. कोई चेहरा सामने नहीं रखने के कोई असर नहीं दिखे. अगर लोग बदलाव के ‘मूड’ में हैं, तो वे बदलाव लाने के लिए निर्णय लेंगे.’’

यह पूछे जाने पर कि एक चुनावी सर्वेक्षण ने 2024 के लोकसभा चुनावों में महा विकास अघाड़ी को राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन पर बढ़त दी है, उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण सिर्फ संकेत हैं और किसी को भी इस तरह की कवायद के आधार पर निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए.

वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) प्रमुख प्रकाश आंबेडकर के उस बयान के बारे में पूछे जाने पर जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन नहीं हुआ तो उनका संगठन महाराष्ट्र की सभी 48 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ सकता है, शरद पवार ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को अपने फैसले करने का अधिकार है. पवार ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में हुई एक बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से कहा था कि वह आंबेडकर को अपने साथ ले लें. शरद पवार ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी वीबीए प्रमुख से संपर्क किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'NCP के कुछ गुंडा प्रवृत्ति के लोग...', गांधी भवन हमले पर भड़के हर्षवर्धन सपकाल
'NCP के कुछ गुंडा प्रवृत्ति के लोग...', गांधी भवन हमले पर भड़के हर्षवर्धन सपकाल
महाराष्ट्र: रेजिडेंट डॉक्टरों की कल से हड़ताल, मेडिकल सेवाएं होंगी प्रभावित
महाराष्ट्र: रेजिडेंट डॉक्टरों की कल से हड़ताल, मेडिकल सेवाएं होंगी प्रभावित
महाराष्ट्र: EC ने अंतिम मतदाता सूची की बढ़ाई तारीख, जानें नया शेड्यूल
महाराष्ट्र: EC ने अंतिम मतदाता सूची की बढ़ाई तारीख, जानें नया शेड्यूल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget