एक्सप्लोरर

शशिकांत शिंदे के NCP-SP प्रदेश अध्यक्ष बनने की इनसाइड स्टोरी, शरद पवार ने कैसे फाइनल किया नाम?

Maharashtra Politics: हाल ही में जयंत पाटील ने खुद को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त करने की इच्छा जाहिर की थी. जिसके बाद अब ये जिम्मेदारी शशिकांत शिंदे को दी गई है.

महाराष्ट्र में शरद पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नए प्रदेशाध्यक्ष के रूप में शशिकांत शिंदे की नियुक्ति की गई है. पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और विधायक जयंत पाटील के इस्तीफे के बाद यह जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी, इस पर सबकी निगाहें थीं. मंगलवार (15 जुलाई) को खुद शरद पवार ने मुंबई में शशिकांत शिंदे के नाम की औपचारिक घोषणा की. अब उनके कंधों पर आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं (स्थानीय निकाय चुनाव) में पार्टी को बेहतर प्रदर्शन दिलाने की जिम्मेदारी होगी.

मुंबई के वाय. बी. चव्हाण सेंटर में मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की आम बैठक हुई, जिसमें शरद पवार, जयंत पाटील, पूर्व मंत्री अनिल देशमुख, जितेंद्र आव्हाड, हर्षवर्धन पाटील, शशिकांत शिंदे और अन्य प्रमुख नेता मौजूद थे. बैठक में कई नेताओं ने अपने विचार रखे.
इसी दौरान अनिल देशमुख ने प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए शशिकांत शिंदे के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी नेताओं ने सर्वसम्मति से मंजूर किया. इसके बाद शरद पवार ने शशिकांत शिंदे के नाम की घोषणा कर दी.

शरद पवार ने क्या कहा?
शशिकांत शिंदे को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने को लेकर शरद पवार ने कहा, "अनिल देशमुख ने जो नाम सुझाया है, उसे सांसद अमोल कोल्हे ने भी समर्थन दिया है. इस चुनाव प्रक्रिया में सिर्फ एक ही नाम सामने आया है शशिकांत शिंदे का." इसके साथ ही शरद पवार ने उन्हें आधिकारिक रूप से पार्टी का नया प्रदेशाध्यक्ष घोषित कर दिया.

जयंत पाटील ने मांगी थी जिम्मेदारी से मुक्ति
बता दें कि कुछ दिन पहले ही एक सार्वजनिक सभा में जयंत पाटील ने खुद को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त करने की इच्छा जाहिर की थी. इसके बाद शरद पवार ने भी कहा था कि जल्द ही नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर विचार किया जाएगा. इस चर्चा के बीच शशिकांत शिंदे का नाम सामने आ रहा था, और अब उनकी नियुक्ति आधिकारिक हो गई है.

शशिकांत शिंदे के सामने नई चुनौती
फिलहाल राज्य में स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव को लेकर माहौल गर्म है. ऐसे समय में प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले शशिकांत शिंदे के सामने पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की चुनौती होगी. अब देखना यह है कि वे इस चुनौती में कितने सफल होते हैं.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra: भंडारा में दर्दनाक वारदात! 50 साल के दरिंदे ने किया नाबालिग बच्ची का रेप... पीड़िता 4 महीने की गर्भवती
भंडारा में दर्दनाक वारदात! 50 साल के दरिंदे ने किया नाबालिग बच्ची का रेप... पीड़िता 4 महीने की गर्भवती
Maharashtra: शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं! बेटे की बारात से पहले पिता की दर्दनाक मौत
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं! बेटे की बारात से पहले पिता की दर्दनाक मौत
Pune News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा! पिंपरी-चिंचवड में युवक की बेरहमी से हत्या, दूसरा गंभीर रूप से घायल
पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा! पिंपरी-चिंचवड में युवक की बेरहमी से हत्या, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Maharashtra News: पुणे में प्रेमी बना हैवान! 22 साल की युवती की गर्दन काटकर की हत्या की कोशिश
पुणे में प्रेमी बना हैवान! 22 साल की युवती की गर्दन काटकर की हत्या की कोशिश

वीडियोज

Crime News : शैतान पिता के जाल में मासूम बेटा | Sansani
Sandeep Chaudhary:बिखर रहा है INDIA गठबंधन! सबसे सटीक विश्लेषण! | Bengal | Vijay | Rahul Gandhi
राखी सावंत ने विजय-तृषा की डेटिंग रूमर्स पर दिया मजेदार रिएक्शन, बोलीं- “दोनों शादी कर लें, मैं मेहंदी में जरूर आऊंगी!”
Krishnavataram Part 1 Review: भव्य दृश्य, भावनाओं से भरपूर कहानी और दमदार अभिनय
Lukkhe Web Series Review: Udta Punjab की सस्ती Copy, Drugs और Hip-Hop वाला Drama

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की स्ट्राइक का एक साल: मलबे से फिर सिर उठा रहा जैश का हेडक्वार्टर, पाक सरकार ने लुटाए 4 करोड़
भारत की स्ट्राइक का एक साल: मलबे से फिर सिर उठा रहा जैश का हेडक्वार्टर, पाक सरकार ने लुटाए 4 करोड़
लखनऊ में BJP नेता पर हमला, बदमाशों ने गोलियों से भूना, अस्पताल में भर्ती
लखनऊ में BJP नेता पर हमला, बदमाशों ने गोलियों से भूना, अस्पताल में भर्ती
हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव RCB के खिलाफ प्लेइंग-11 का होंगे हिस्सा? MI ने दिया बड़ा अपडेट
हार्दिक और सूर्या RCB के खिलाफ प्लेइंग-11 का होंगे हिस्सा? MI ने दिया बड़ा अपडेट
Saturday Box Office Live: 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 'धुरंधर 2' सहित सब पीछे, जानें सेटरडे का कलेक्शन
'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 'धुरंधर 2' सहित सब पीछे, जानें सेटरडे का कलेक्शन
‘भ्रष्टाचारियों को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा निभा रही BJP’, शुभेंदु अधिकारी को बंगाल का CM बनाने पर संजय राउत का भाजपा पर हमला
‘भ्रष्टाचारियों को CM बनाने की परंपरा निभा रही BJP’, शुभेंदु को लेकर संजय राउत का BJP पर हमला
PM मोदी का तेलंगाना-कर्नाटक दौरा, हैदराबाद में करेंगे 9 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन
PM मोदी का तेलंगाना-कर्नाटक दौरा, हैदराबाद में करेंगे 9 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन
बिना एक पैसा खर्च किए तैयार करें यह देसी खाद, दोगुनी रफ्तार से बढ़ेगी आपकी फसल
बिना एक पैसा खर्च किए तैयार करें यह देसी खाद, दोगुनी रफ्तार से बढ़ेगी आपकी फसल
महीने के ढाई लाख रुपये कमा रहा छोले कुलचे वाला, कमाई देख यूजर्स बोले, नौकरी छोड़ो, कुल्चे बेचो- वीडियो वायरल
महीने के ढाई लाख रुपये कमा रहा छोले कुलचे वाला, कमाई देख यूजर्स बोले, नौकरी छोड़ो, कुल्चे बेचो
Embed widget