एक्सप्लोरर

कौन हैं शशिकांत शिंदे, जिन्हें बनाया गया शरद पवार गुट का प्रदेशाध्यक्ष

Shashikant Shinde News: शशिकांत शिंदे पश्चिम महाराष्ट्र मे गद्दावर नेता माने जाते हैं और उनके अनुभव को देखते हुए शरद पवार की पार्टी ने उन्हें महाराष्ट्र में इतनी बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा है.

महाराष्ट्र में शरद पवार की पार्टी को नया अध्यक्ष मिल गया है. पार्टी ने शशिकांत शिंदे को प्रदेशाध्यक्ष बनाया है. जयंत पाटील के इस्तीफा देने के बाद यह फैसला लिया गया है. उनके इस्तीफे के बाद कई नामों की अटकलें लगाई जा रहीं थी लेकिन अब शशिकांत शिंदे का नाम फाइनल हो गया है. 

शशिकांत शिंदे पश्चिम महाराष्ट्र मे गद्दावर नेता माने जाते हैं और उनके अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें महाराष्ट्र में इतनी बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा है. शिंदे छोटी उम्र से ही सियासत में सक्रिय रहे हैं.

कौन हैं शशिकांत शिंदे?
शशिकांत शिंदे महाराष्ट्र के सातारा जिले के जावली तालुका के हुमगांव गांव के रहने वाले हैं. वे वाणिज्य शाखा (कॉमर्स) के स्नातक हैं और माथाडी कामगारों (हैवी वर्कर्स) के प्रभावशाली नेता के रूप में जाने जाते हैं. उनका जन्म 19 अक्टूबर 1963 को हुआ था. उनके पिता जयवंतराव शिंदे और माता कौसल्या शिंदे के सुसंस्कारित व स्नेहमय वातावरण में उनका बचपन बीता.

शशिकांत शिंदे ने बहुत कम उम्र में ही सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भाग लेना शुरू किया. 1999 में उन्होंने पहली बार जावली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और 12,000 वोटों के अंतर से जीत हासिल की. वे महाराष्ट्र सरकार के कृष्णा घाटी पाटबंधारे महामंडळ (सिंचाई विकास निगम) के जलसंपदा मंत्री भी रहे हैं.

कोरेगांव से रह चुके विधायक
2009 से 2014 तक वे कोरेगांव विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक रहे. इस चुनाव में उन्होंने शालिनी ताई पाटील को हराया था. शशिकांत शिंदे ने दो बार जावली से और दो बार कोरेगांव से विधायक के रूप में प्रतिनिधित्व किया है. हालांकि, 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्हें कोरेगांव सीट पर शिवसेना के महेश शिंदे से हार का सामना करना पड़ा.

लड़ा था लोकसभा-विधानसभा चुनाव
इसके बाद शशिकांत शिंदे ने सातारा लोकसभा सीट से महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था. वे राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) की ओर से बीजेपी महायुती के उम्मीदवार छत्रपती उदयनराजे भोसले के खिलाफ मैदान में थे, लेकिन उन्हें पराजय झेलनी पड़ी. 

वर्तमान में विधान परिषद के सदस्य
फिर से विधानसभा चुनाव में भी उन्हें कोरेगांव से महेश शिंदे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. वर्तमान में, शशिकांत शिंदे महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य हैं और राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के मुख्य प्रतिपक्ष नेता (मुख्य प्रतोद) के रूप में कार्य कर रहे हैं.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे सुरक्षा से खिलवाड़! कोलकाता की कंपनी फर्जी सेफ्टी किट करती थी सप्लाई, मामला दर्ज
रेलवे सुरक्षा से खिलवाड़! कोलकाता की कंपनी फर्जी सेफ्टी किट करती थी सप्लाई, मामला दर्ज
मुंबई: बकरीद से पहले खुले में कुर्बानी पर की रोक की मांग, BJP नेता किरीट सोमैया ने BMC को लिखा पत्र
मुंबई: बकरीद से पहले खुले में कुर्बानी पर की रोक की मांग, BJP नेता किरीट सोमैया ने BMC को लिखा पत्र
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, कहा- '3 छात्रों की जान गई, ये आत्महत्या नहीं है...'
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, कहा- '3 छात्रों की जान गई, ये आत्महत्या नहीं है...'
Maharashtra News: नासिक में तीन बच्चियों से अत्याचार और रेप, मामलों से मचा हड़कंप, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई शुरू
नासिक में तीन बच्चियों से अत्याचार और रेप, मामलों से मचा हड़कंप, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई शुरू

वीडियोज

NEET Paper Leak:नोट उड़ाकर जताया गुस्सा! शिक्षा मंत्री के आवास पर यूथ कांग्रेस का भारी हंगामा!
Sansani: मुंब्रा में फरेबी प्रेमिका ने प्रेमी को दिया धोखा....! | Crime News | Maharashtra
Top News: बड़ी खबरें, फटाफट | Massive Hike in Silver Import Duty | PM Modi Appeal
भगवान बने Suriya ने corruption के खिलाफ दिखाई दमदार लड़ाई
India में Dhurandhar 2 की OTT release delay होने पर भड़के fans

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गंगा जल संधि पर निर्भर करेंगे भारत और बांग्लादेश के रिश्ते', तारिक रहमान के मंत्री का बड़ा बयान
'गंगा जल संधि पर निर्भर करेंगे भारत और बांग्लादेश के रिश्ते', तारिक रहमान के मंत्री का बड़ा बयान
Dhar News: HC फैसले के बाद भोजशाला में हवन-पूजन, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर बोलीं– 'आस्था-विश्वास की बड़ी विजय'
HC फैसले के बाद भोजशाला में हवन-पूजन, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर बोलीं– 'आस्था-विश्वास की बड़ी विजय'
DC vs RR मैच में इतिहास रच सकते हैं वैभव सूर्यवंशी, सिर्फ 3 छक्के लगाकर तोड़ देंगे अभिषेक का रिकॉर्ड
DC vs RR मैच में इतिहास रच सकते हैं वैभव सूर्यवंशी, सिर्फ 3 छक्के लगाकर तोड़ देंगे अभिषेक का रिकॉर्ड
NEET पेपर लीक: प्रोफेसर मनिषा मांढरे को कोर्ट ने 14 दिन की CBI कस्टडी में भेजा, रिटायरमेंट से 7 महीने पहले हुईं अरेस्ट
प्रोफेसर मनिषा मांढरे 14 दिन की CBI कस्टडी में, रिटायरमेंट से 7 महीने पहले हुईं अरेस्ट
कभी शोबिज की दुनिया में काम करती थी ये महिला, अब बदहाल हालत, बोली- मरने का टाइम आ गया है
कभी शोबिज की दुनिया में काम करती थी ये महिला, अब बदहाल हालत, बोली- मरने का टाइम आ गया है
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों पर अटैक पूरी तरह गलत', संयुक्त राष्ट्र में भारत का बड़ा बयान
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों पर अटैक पूरी तरह गलत', संयुक्त राष्ट्र में भारत का बड़ा बयान
UP Private Universities Quality Check : यूपी में प्राइवेट यूनिवर्सिटीज पर बड़ा एक्शन! क्वालिटी चेक के लिए 11 कमेटी गठित
यूपी में प्राइवेट यूनिवर्सिटीज पर बड़ा एक्शन! क्वालिटी चेक के लिए 11 कमेटी गठित
Vat Savitri Puja in Train: चलती ट्रेन में महिला ने की वट सावित्री की पूजा, 3AC कोच में की बरगद की परिक्रमा; देखें वीडियो
चलती ट्रेन में महिला ने की वट सावित्री की पूजा, 3AC कोच में की बरगद की परिक्रमा; देखें वीडियो
Embed widget