एक्सप्लोरर

अजित पवार के साथ आने के सवाल पर शरद पवार का चौंकाने वाला बयान, 'इसमें कोई हैरानी...'

Sharad Pawar On Ajit Pawar: शरद पवार ने अजित पवार को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि पार्टी के अंदर दो विचार हैं. एक ये कि हम फिर से एकजुट हो जाएं. ये बयान महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल ला सकता है.

Sharad Pawar Ajit Pawar Reunion Buzz: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार (एनसीपी-एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार के बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है. सवाल उठ रहे हैं कि क्या शरद पवार अपने भतीजे अजित पवार के साथ आएंगे. शरद पवार ने ऑफ रिकॉर्ड कहा कि अगर दोनों एनसीपी गुट एक साथ आ जाएं तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होगी. अंतिम फैसला अगली पीढ़ी के नेतृत्व को लेना होगा. 

शरद पवार ने कहा, ''सुप्रिया सुले और अजित पवार को मिलकर इस बारे में निर्णय लेना चाहिए. दोनों पक्षों की विचारधारा एक जैसी ही है. मैं इन तमाम प्रक्रियाओं से खुद को बाहर मानता हूं.''

पार्टी के अंदर दो विचार हैं- शरद पवार

उनसे सवाल किया गया था कि आप अपनी पार्टी एनसीपी (एसपी) का भविष्य कैसे देखते हैं? इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा, ''पार्टी के अंदर दो विचार हैं. एक ये कि हम फिर से एकजुट हो जाएं. दूसरा कि पार्टी का एक धड़ा सीधे या परोक्ष रूप से बीजेपी के साथ नहीं जाना चाहता. इंडिया गठबंधन को फिर से संगठित करें.'' 

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन आज सक्रिय नहीं है. इसलिए हमें अपनी पार्टी को फिर से संगठित करना होगा, उसका पुनर्निर्माण करना होगा, उसमें युवा लोगों को शामिल करना होगा और काम करना होगा. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार ने कहा कि हमारी सोच विपक्ष में काम करने की है. हमें बीजेपी के लिए एक विश्वसनीय विकल्प बनाना चाहिए.

मुलाकात राजनीति के लिए नहीं था- शरद पवार

उन्होंने महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार से हालिया मुलाकात पर कहा कि वह राजनीति के लिए नहीं था. शैक्षणिक संस्थानों सहित कई संस्थान हैं, जहां हम उनके साथ, एनडीए के साथ, वामपंथियों के साथ काम करते हैं, और हम ऐसा करना जारी रखेंगे.

जुलाई 2023 में एनसीपी में फूट पड़ गई थी. अजित पवार ने शरद पवार का साथ छोड़ दिया और कई विधायकों के साथ शिवसेना और बीजेपी गठबंधन की सरकार में शामिल हो गए. तब एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री थे और इस सरकार में अजित पवार डिप्टी सीएम बने. 

बगावत का मामला चुनाव आयोग पहुंचा और आयोग ने अजित पवार के गुट को असली माना. वहीं एनसीपी के संस्थापक शरद पवार की पार्टी को  एनसीपी-एसपी नाम दिया गया. दोनों ही गुट के साथ आने को लेकर समय-समय पर अटकलें लगती रही है. अब शरद पवार ने एक बार फिर अपनी बात रखी है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में जहरीली हुई हवा, PM 2.5 ने का लेवल चिंताजनक! रहना होगा सावधान
मुंबई में जहरीली हुई हवा, PM 2.5 ने का लेवल चिंताजनक! रहना होगा सावधान
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
महाराष्ट्र में 12 हजार किसानों का मुंबई कूच, कर्जमाफी समेत कई मांगें
महाराष्ट्र में 12 हजार किसानों का मुंबई कूच, कर्जमाफी समेत कई मांगें
मुंबई में बड़ा हादसा: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए तीन दोस्त, तीनों की मौत
मुंबई में बड़ा हादसा: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए तीन दोस्त, तीनों की मौत

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget