एक्सप्लोरर

PM Modi's Remark on Maharashtra: कांग्रेस के बाद शिव सेना ने जताई आपत्ति, बताया महाराष्ट्र के लोगों का अपमान

पीएम मोदी के महाराष्ट्र (Maharashtra) पर दिए गए बयान के बाद से ही राज्य की सियासत गर्मा गई है. कांग्रेस के बाद अब शिव सेना ने भी पीएम के इस बयान पर अपनी आपत्ति दर्ज की है

Shiv Sena on PM Modi's Remark upon Maharashtra: पीएम मोदी के महाराष्ट्र (Maharashtra) पर दिए गए बयान के बाद से ही राज्य की सियासत गर्मा गई है. कांग्रेस के बाद अब शिव सेना ने भी पीएम के इस बयान पर अपनी आपत्ति दर्ज की है. शिव सेना नेता व सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने इस बयान को महाराष्ट्र के लोगों का अपमान बताया है. संजय राउत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने अन्य राज्यों को सलाह दी थी कि वह महाराष्ट्र सरकार से सीख लें, कैसे उन्होंने कोरोना को लेकर कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा, ''यह महाराष्ट्र के लोगों, चुनी हुई सरकार और महामारी में लगातार काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का अपमान है. यह उन नर्सों और डॉक्टरों का अपमान है जिनकी ड्यूटी के दौरान मौत हो गई.''

कांग्रेस ने की माफी की मांग 

महाराष्ट्र कांग्रेस (Congress) के अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने कहा कि पार्टी प्रधानमंत्री की माफी की मांग को लेकर बुधवार को राज्यभर में भाजपा के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करेगी. पटोले ने कहा, ‘‘सोमवार को लोकसभा (Loksabha) में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने राज्य के 12 करोड़ लोगों पर कोविड-19 फैलाने का आरोप लगाकर छत्रपति शिवाजी महाराज के महाराष्ट्र का अपमान किया. प्रधानमंत्री को अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए.’’

पीएम मोदी ने दिया था ये बयान 

पीएम मोदी ने सोमवार को लोकसभा में कहा था, ‘‘कांग्रेस नेताओं ने क्या किया? वे मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर खड़े हुए और मुफ्त टिकट बांटे. उन्होंने लोगों को मुंबई से जाने के लिए प्रेरित किया, ताकि महाराष्ट्र का बोझ कम किया जा सके. तुम उत्तर प्रदेश जाओ, तुम बिहार जाओ. जाओ, वहां कोरोना फैलाओ. आपने यह पाप किया और अराजकता का माहौल बनाया.’’

यह भी पढ़ें

Sanjay Raut's Letter: संजय राउत ने उपराष्ट्रपति को लिखा पत्र, कहा- 'कुछ लोग कर रहे थे MVA सरकार गिराने की साजिश'

Maharashtra Weather Updates: महाराष्ट्र में ठंड की ठिठुरन होगी कम, दिनभर धूप खिलने से लोगों को मिलेगी राहत

Mumbai Corona Update: मुंबई में मंगलवार को मिले 447 नए कोरोना मरीज, एक मरीज की हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget