एक्सप्लोरर

Sanjay Raut's Letter: संजय राउत ने उपराष्ट्रपति को लिखा पत्र, कहा- 'कुछ लोग कर रहे थे MVA सरकार गिराने की साजिश'

Sanjay Raut's Letter to Vice President: संजय राउत ने एक पत्र में दावा किया है कि उनसे 'कुछ लोगों' ने संपर्क कर महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी (MVA) सरकार को गिराने में सहायता करने के लिए कहा था.

Sanjay Raut's Letter to Vice President: शिव सेना सांसद संजय राउत ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू (M. Venkaiah Naidu) को एक पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने दावा किया है कि उनसे 'कुछ लोगों' ने संपर्क कर महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी (MVA) सरकार को गिराने में सहायता करने के लिए कहा था ताकि राज्य को मध्यावधि चुनाव के लिए मजबूर किया जा सकें. राज्यसभा के सभापति नायडू को लिखे पत्र में राउत ने कहा कि अपनी पुरानी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद जब शिवसेना (Shiv Sena) ने महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस के साथ सरकार बनाई तब से प्रवर्तन निदेशालय (ED) जैसी केंद्रीय एजेंसियां शिवसेना के नेताओं को सुनियोजित रूप से निशाना बना’’ रही हैं.

राउत ने नायडू से 'सत्ता के दुरुपयोग' और राज्यसभा सदस्यों को कथित तौर पर परेशान किए जाने के विषय पर ध्यान देने का अनुरोध किया और कहा कि उपराष्ट्रपति को इस संबंध में कार्रवाई करनी चाहिए. शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता ने मंगलवार को नायडू को पत्र लिखा और इसकी प्रतियां कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार जैसे नेताओं को भी भेजीं.

राउत ने आरोप लगाया, 'करीब एक महीना पहले, कुछ लोगों ने मुझसे संपर्क किया और कहा गया कि महाराष्ट्र में राज्य सरकार को गिराने में उनकी सहायता करें. वे चाहते थे कि मैं इस तरह के प्रयास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाऊं ताकि राज्य को मध्यावधि चुनाव के लिए मजबूर किया जा सके.'

राज्यसभा सदस्य ने आगे कहा कि उन्होंने 'गुप्त' एजेंडे का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया और दावा किया कि उन्हें बताया गया था कि उनके इनकार से उन्हें 'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.' राउत ने नायडू को लिखे पत्र में कहा, 'मैं आपसे राज्यसभा के सदस्यों को डराने और परेशान करने के लिए सत्ता के दुरुपयोग पर न केवल ध्यान देने का आग्रह करता हूं, बल्कि कार्रवाई करने का भी आग्रह करता हूं.'

राउत ने बुधवार को दिल्ली में पत्रकारों से चर्चा के दौरान ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों पर 'भाजपा के आपराधिक सिंडिकेट' का हिस्सा बनने का भी आरोप लगाया. उन्होंने ईडी पर 'कुछ लोगों' के निर्देश पर काम करने का आरोप लगाया.

यह भी पढ़ें

Maharashtra Weather Updates: महाराष्ट्र में ठंड की ठिठुरन होगी कम, दिनभर धूप खिलने से लोगों को मिलेगी राहत

Mumbai Corona Update: मुंबई में मंगलवार को मिले 447 नए कोरोना मरीज, एक मरीज की हुई मौत

Virtual Driving Test: Nagpur में RTO ने लगाई वर्चुअल ड्राइविंग प्रैक्टिस की मशीन, जानें कौन कर सकेगा प्रैक्टिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget