एक्सप्लोरर

महायुति के दो साल पूरे होने पर संजय राउत ने सीएम शिंदे पर कसा तंज, 'महाराष्ट्र में चोरों और बदमाशों की सरकार ने...'

Sanjay Raut Statement: महयुति सरकार के दो साल पूरे होने के बाद उद्धव ठाकरे गुट के सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने तंज कसा है. राउत ने कहा, "ये दो साल धोखाधड़ी के हैं."

Sanjay Raut on Mahayuti Government: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार के दो साल पूरे होने पर संजय राऊत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि चोरों और बदमाशों की सरकार ने महाराष्ट्र में दो साल पूरे कर लिए हैं.

क्या बोले सीएम एकनाथ शिंदे?
शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राऊत ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने आज विज्ञापन देखा, जिसके माध्यम से मुझे पता चला कि चोरों और बदमाशों की सरकार ने महाराष्ट्र में दो साल पूरे कर लिए हैं. ये दो साल धोखाधड़ी के हैं. एक बेईमान, संविधान विरोधी सरकार बनी, नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने उस असंवैधानिक सरकार को ताकत दी.

उन्होंने कहा कि तटस्थ रहने वाले विधानसभा अध्यक्ष ने पक्षपातपूर्ण निर्णय देकर इस सरकार को बचाया और राज्यपाल ने असंवैधानिक बहुमत परीक्षण का आदेश दिया. इन सभी ने इस सरकार को बनाने में अवैध और असंवैधानिक काम किए. इस अवैध सरकार का जन्म हुआ और इसे कानूनी रूप से बरकरार रखा गया.

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की सत्ता में बैठी धोखेबाज सरकार के पास जीने के लिए दो या तीन महीने हैं. लोकसभा चुनाव में जनता ने इस सरकार को नकारा और विधानसभा चुनाव में इस सरकार को हार का सामना करना पड़ेगा.

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि शिंदे सरकार ने दो साल में क्या किया? धोखे से राज्य में आने वाली सरकार ने प्रदेश को कर्ज का बाजार बना दिया. उन्होंने महाराष्ट्र के उद्योग को गुजरात में जाने दिया, ये राज्य का दुर्भाग्य है कि ये दो साल से सिर्फ ढोल पीट रहे हैं.

एकनाथ शिंदे पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया उनके कहे अनुसार नहीं चलती, क्या चोर और लुटेरे कभी बढ़ते हैं? अगर आप में हिम्मत है तो आपको अपनी पार्टी बनानी चाहिए थी और अपने सिंबल पर चुनाव लड़ना चाहिए था. लोकसभा चुनाव में शिंदे के लोग जहां भी खड़े हुए, वहां लाखों रुपये देकर वोट खरीदे गए. यह विद्रोह पैसे और बेईमानी का था. इस विधानसभा चुनाव से पहले लोगों के पैसे से वोट खरीदने का सीधा प्रयास रिश्वतखोरी है.

ये भी पढ़ें: महायुति सरकार के दो साल पूरे होने पर सीएम शिंदे का MVA पर तंज, 'फेसबूक लाइव वाली गवर्नमेंट...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
Mumbai News: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द
मुंबई: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget