एक्सप्लोरर

संजय राउत का बीजेपी पर निशाना, 'राहुल गांधी की बातें समझ नहीं आती? भारतीय सेना का ऑपरेशन तो...'

Sanjay Raut Attacks On BJP: शिवसेना यूबीटी संजय राउत ने कहा कि पीएम शहबाज शरीफ का कहना है कि हमने 1971 की हार का बदला लिया. पाकिस्तान के पीएम की हिम्मत कैसे हुई, इस तरह की भाषा बोलने की.

Sanjay Raut On Rahul Gandhi: भारत और पाकिस्तान विवाद पर राहुल गांधी द्वारा सवाल पूछे जाने के बाद शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने एक बार फिर केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो सवाल पूछा है वो जनता की बात है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी वालों को उनकी बातें समझ नहीं आती क्या?

शिवसेना यूबीटी सांसद संजय रात ने कहा, "भारतीय सेना का ऑपरेशन तो आतंकवाद के खिलाफ था. इजराइल की तरह जमीन हड़पने का तो ऑपरेशन तो नहीं था. फिर ट्रंप कैसे युद्ध रूकवा सकते हैं. जबकि हमारा काम भी पूरा नहीं हुआ था."

उन्होंने आगे कहा, "राहुल गांधी सही सवाल पूछते हैं. डोनाल्ड पोस्टर बॉय हैं. बीजेपी वाले क्या राहुल गांधी के सवालों को सही से समझते नहीं हैं क्या? यही वजह है कि बीजेपी को अपने सांसद बाहर भेजने पड़े हैं."
 
संजय राउत ने कहा, "पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ का कहना है कि हमने 1971 की हार का बदला लिया है. पाक पीएएम की हिम्मत कैसे हुई, इस तरह की भाषा बोलने की. 1971 में जब पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने पाक को हाराया था, तब पाकिस्तान की ऐसी हिम्मत नहीं हुई थी. पाकिस्तान की ऐसा बोलने की हिम्मत 1965 में भी नहीं दिखाई थी. फिर पीएम मोदी के सामने शहबाज शरीफ की हिम्मत कैसे हुई, ऐसा बोलने की. ये इनको बताना चाहिए."

अमित शाह जवाब दे दें तो तो हम आभारी होंगे- संजय राउत
  
शिवसेना नेता संजय राउत के अनुसार, 'ईडी बीजेपी का हथियार है. जब तक ईडी है तब तक ही बीजेपी है. इसका तो मैं खुद विक्टिम रहा हूं.' शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सांसदों को बाहर भेजा जा रहा है, लेकिन असली सवाल है कि वो 6 आतंकी कहां हैं. अगर गृह मंत्री अमित शाह इस पर जानकारी दें तो हम आभारी होंगे.' 

राहुल गांधी का सवाल क्या है?

दरअसल, राहुल गांधी ने गुरुवार को एक्स पर केंद्र सरकार से पूछा है कि पीएम मोदी आप खोखले भाषण देना बंद कीजिए. सिर्फ इतना बताइए कि आतंकवाद पर आपने पाकिस्तान की बात पर भरोसा क्यों किया? डोनाल्ड ट्रंप के सामने झुककर आपने भारत के हितों की कुर्बानी क्यों दी? आपका खून सिर्फ कैमरों के सामने ही क्यों गरम होता है? आपने भारत के सम्मान से समझौता क्यों किया? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: ISI फंडिंग के आरोपी रफीक चांद को भेजा गया जेल, पाकिस्तान-दुबई के हवाला कारोबारियों से जुड़े तार
जयपुर: ISI फंडिंग के आरोपी रफीक चांद को भेजा गया जेल, पाकिस्तान-दुबई के हवाला कारोबारियों से जुड़े तार
महाराष्ट्र में डांस बार पर देवेंद्र फडणवीस सरकार की सख्ती! विधानसभा में नया बिल पेश
महाराष्ट्र में डांस बार पर देवेंद्र फडणवीस सरकार की सख्ती! विधानसभा में नया बिल पेश
महाराष्ट्र: क्या NCP शरद पवार गुट महायुति में होने जा रहा शामिल? सुप्रिया सुले ने दे दिया साफ जवाब
महाराष्ट्र: क्या NCP शरद पवार गुट महायुति में होने जा रहा शामिल? सुप्रिया सुले ने दे दिया साफ जवाब
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget