एक्सप्लोरर

LPG Crisis: 'PM मोदी की सबसे बड़ी गलती है कि...', अरविंद केजरीवाल ने किया 1 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का दावा

LPG Cylinder Crisis: अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार की विदेश नीति को LPG संकट का कारण बताया है.उन्होंने कहा कि होर्मुज जलसंधि से आपूर्ति बाधित होने से उत्पादन घटा, जिससे लाखों लोग बेरोजगार हो रहे हैं.

देशभर में कमर्शियल गैस की किल्लत से होटलों, रेस्टोरेंट और कई इंडस्ट्री पर भारी असर पड़ा है. इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एकदम से बहुत ज्यादा बेरोजगारी और सरकार की गलती का दावा किया है. 

प्रेस कांफ्रेंस के जरिए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "इस वक्त देश बहुत गंभीर संकट से गुजर रहा है. पूरे देश में LPG गैस की भारी किल्लत हो गई है. इसका कारण है कि पूरे देश में डेली प्रोडक्शन का 50 फीसदी ही प्रोड्यूस हो रहा है. हमारे देश में एलपीजी की जितनी खपत है उसका 60 फीसदी हम आयात करते हैं. उस 60 फीसदी का 90 परसेंट स्ट्रेट ऑफ होर्मूस से आता है. यह भारत के लिए बंद हो गया. अब देश में केवल 50-55 प्रतिशत एलपीजी ही मिल रही है."

हर राज्य में हजारों होटल हो रहे बंद

आम आदमी पार्टी प्रमुख ने आगे बताया, "इसका सबसे बड़ा खामियाजा रेस्टोरेंट और होटल बर्दाश्त कर रहे हैं. सरकार ने आदेश जारी किया है कि रेस्टोरेंट और होटल को LPG गैस मुहैया नहीं कराई जाएगी. सुरक्षा के मद्देनजर रेस्टोरेंट और होटल इन सिलेंडरों के स्टॉक नहीं रख सकते. उन्हें डेली सिलेंडर सप्लाई किए जाते हैं. अब एकदम से LPG बंद हो गई तो उनके पास दो दिन का भी स्टॉक नहीं है."

इस वजह से मुंबई में 20 फीसदी होटल और रेस्टोरेंट बंद हो गए हैं. अगले तीन दिन में 50 फीसदी होटल बंद होने की आशंका है. तमिलनाडु में 10 हजार होटल बंद होने की कगार पर हैं. पंजाब-दिल्ली में भी हजारों होटल बंद होने जा रहे हैं. यह शादियों का मौसम है. अगर यह जारी रहा तो बहुत सारे लोगों को शादियों की तारीखें आगे बढ़ानी पडे़ंगी. इसी तरह की खबरें बेंगलुरु, हैदराबाद, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, हरियाणा, बिहार, सब जगह से आ रही हैं.

एक करोड़ लोगों के बेरोजगार होने की आशंका

इरविंद केजरीवाल ने कहा, "गुजरात के 'टाइल इंडस्ट्री के कैपिट' मोरबी में, जहां 650 इंडस्ट्री हैं वहां 170 बंद हो चुकी हैं और एक लाख लोग बेरोगजार हो गए हैं. पूरे देश में एक करोड़ से ज्यादा लोगों के एकदम से बेरोजगार होने की आशंका है. एकदम से इतने सारे लोगों के बेरोजगार होने पर क्या स्थिति होगी हम सोच सकते हैं."

भारत में क्यों आया LPG संकट?

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "पिछले दिनों में सरकार ने घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दाम काफी बढ़ा दिए हैं. जो सरकार ने बढ़ाए वो तो अलग हैं, लेकिन अब मार्केट में जमकर ब्लैक में सिलेंडर बेचे जा रहे हैं. हमें समझना पड़ेगा ये क्यों हो रहा है. इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर हमला किया. स्ट्रेट ऑफ हॉर्मोस से दुनिया के ज्यादातर तेल और गैस का आवागमन होता है. ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हार्मोस पर कब्जा किया हुआ है और कहा है कि जो उनके फ्रेंडली देश हैं, केवल उन्हें ही अपनी शिप लाने ले जाने का अधिकार होगा. इसलिए केवल रूस और चीन के शिप वहां से जा रहे हैं."

'पीएम मोदी ने सबसे बड़ी गलती की'- अरविंद केजरीवाल

इसके बाद केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे बड़ी गलती की है. किसी भी युद्ध में हमें किसी पक्ष का साथ नहीं देना चाहिए था. हमें न्यूट्रल रहना चाहिए था. भारत की विदेश नीति पिछले 75 साल से चली आ रही थी, जिसे पीएम मोदी ने चंद दिनों के अंदर ध्वस्त कर दिया. वो सीधे जाकर इजरायल-अमेरिका के साथ और ईरान के खिलाफ खड़े हो गए. युद्ध शुरू होने के एक दिन पहले उन्हें इजरायल जाने की क्या जरूरत थी?

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान इन्होंने राजनीति, क्राइम और हेल्थ-लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी न्यूज के डिजिटल विंग में अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा को इतिहास, साहित्य और कविताएं पढ़ने में रुचि है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

DU में नारी शक्ति इवेंट के दौरान भेदभाव का आरोप, स्लीवलेस कपड़े पहनने पर मंच से रोका गया
DU में नारी शक्ति इवेंट के दौरान भेदभाव का आरोप, स्लीवलेस कपड़े पहनने पर मंच से रोका गया
30 साल पुराने राष्ट्रपति भवन फर्जीवाड़ा केस के सभी आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- सबूत नहीं, सिर्फ शक
30 साल पुराने राष्ट्रपति भवन फर्जीवाड़ा केस के सभी आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- सबूत नहीं, सिर्फ शक
दिल्ली: IRS अफसर की गिरफ्तारी में बदसलूकी पड़ी भारी, 26 साल पुराने मामले में CBI के 2 अफसर दोषी
दिल्ली: IRS अफसर की गिरफ्तारी में बदसलूकी पड़ी भारी, 26 साल पुराने मामले में CBI के 2 अफसर दोषी
दिल्ली: मधु विहार में हुई 1 करोड़ की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 5 आरोपी किए गिरफ्तार
दिल्ली: मधु विहार में हुई 1 करोड़ की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 5 आरोपी किए गिरफ्तार
Advertisement

वीडियोज

sansani: पति का मर्डर... पत्नी का 'इमोशनल' नाटक ! | MP News
Kanpur Accident : सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग को कार ने हवा में उछाला, रोंगटे खड़े कर देगा Video!
PM Modi Address To Nation: महिला आरक्षण पर PM के मन की बात! | Chitra Tripathi | Women Reservation
Saas Bahu Aur Saazish: Vikrant को देख Aishwarya के छूटे पसीने, मासूम को खाई में धकेल कर हुई फरार | Mannat
PM Modi Address To Nation: ''हम हारे नहीं, हर रुकावट हटाकर रहेंगे'- पीएम |Women Reservation | BJP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और भारत में ही तैयार... रूस ने दिया 100 Su-57 फाइटर जेट्स का तगड़ा ऑफर, चीन-पाकिस्तान के उड़ जाएंगे होश!
टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और भारत में ही तैयार... रूस ने दिया 100 Su-57 फाइटर जेट्स का तगड़ा ऑफर, चीन-पाकिस्तान के उड़ जाएंगे होश!
'लालू यादव की बेटी सांसद...अखिलेश की पत्नी सांसद', सम्राट चौधरी ने कांग्रेस की भी लगाई क्लास
'लालू यादव की बेटी सांसद...अखिलेश की पत्नी सांसद', सम्राट चौधरी ने कांग्रेस की भी लगाई क्लास
'पक्षपातपूर्ण, ड्रामेबाजी...', PM मोदी के देश के नाम संबोधन पर भड़का विपक्ष, खरगे बोले- 59 बार सिर्फ कांग्रेस...
'पक्षपातपूर्ण, ड्रामेबाजी...', PM मोदी के देश के नाम संबोधन पर भड़का विपक्ष, खरगे बोले- 59 बार सिर्फ कांग्रेस...
'नायक' से 'मद्रास कैफे' तक, जरूर देखें ये 7 इंडियन पॉलिटिकल फिल्में, ओटीटी पर हैं अवेलेबल
'नायक' से 'मद्रास कैफे' तक, जरूर देखें ये 7 इंडियन पॉलिटिकल फिल्में, ओटीटी पर हैं अवेलेबल
लगातार 5 हार के बाद खुलेगी KKR किस्मत! 18 करोड़ वाला खिलाड़ी टीम से जुड़ा; फ्रेंचाइजी ने दिया अपडेट
लगातार 5 हार के बाद खुलेगी KKR किस्मत! 18 करोड़ वाला खिलाड़ी टीम से जुड़ा
19 दिनों में दागीं 4 बैलिस्टिक मिसाइलें... किम जोंग की करतूत से टेंशन में जापान-साउथ कोरिया, एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव
19 दिनों में दागीं 4 बैलिस्टिक मिसाइलें... किम जोंग की करतूत से टेंशन में जापान-साउथ कोरिया, एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव
खेती को ही बनाना है बिजनेस तो ये फसलें देंगी तगड़ा मुनाफा, किसानों के लिए है फायदे का सौदा
खेती को ही बनाना है बिजनेस तो ये फसलें देंगी तगड़ा मुनाफा, किसानों के लिए है फायदे का सौदा
Viral Video: टूर्नामेंट में नहीं बुलाया तो ट्रैक्टर लेकर जोत डाली पूरी पिच, मैच के बीच हुआ जमकर ड्रामा
टूर्नामेंट में नहीं बुलाया तो ट्रैक्टर लेकर जोत डाली पूरी पिच, मैच के बीच हुआ जमकर ड्रामा
Embed widget