एक्सप्लोरर

'अब राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे तभी साथ आएंगे जब...', MNS नेता ने रख दी यह बड़ी शर्त

Raj Thackeray-Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र में राज ठाकरे-उद्धव ठाकरे गठबंधन की चर्चा फिर शुरू हो गई है. मनसे नेता के अनुसार, राज ठाकरे शिवसेना यूबीटी के साथ तभी आएंगे जब उद्धव गुट ठोस प्रस्ताव रखेगा.

Raj Thackeray-Uddhav Thackeray Alliance: महाराष्ट्र में ठाकरे बंधु यानी राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के साथ आने की चर्चा एक बार फिर छिड़ गई है. इस बार राज ठाकरे गुट की ओर से बयान आया है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता का कहना है कि राज ठाकरे शिवसेना यूबीटी के साथ तभी साथ आने की सोचेंगे, जब उद्धव गुट की ओर से एक ठोस प्रस्ताव रखा जाएगा. मनसे ने इस बात पर जोर दिया कि इससे पहले साथ आने की सभी चर्चाओं में उन्हें केवल धोखा मिला. 

दरअसल, मनसे नेता संदीप देशपांडे ने राज ठाकरे के उस इंटरव्यू का जिक्र किया जिसमें उन्होंने शिवसेना यूबीटी के साथ आने पर सहमति जताई थी. गौरतलब है कि महाराषट्र में स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले हैं, जिनमें मुंबई, ठाणे, नासिक, नागपुर और पुणे के चुनाव शामिल हैं. 

'उद्धव ठाकरे से हमेशा मिला धोखा'- मनसे
अगर शिवसेना यूबीटी को ऐसा लगता है कि मनसे के साथ गठबंधन संभव है तो उन्हें एक ठोस प्रस्ताव के साथ एक दूसरे से बात करनी पड़ेगी. मनसे नेता ने कहा कि इसके बाद ही राज ठाकरे फैसला लेंगे. देशपांडे का कहना है कि पहले राज ठाकरे की ओर से गठबंधन की बात कई बार शुरू की गई, लेकिन भाई उद्धव ठाकरे ने हमेशा उन्हें 'धोखा' दिया. 

'कभी स्पष्ट रूप से नहीं की उद्धव ठाकरे के साथ आने की बात'
उन्होंने कहा कि चाबे वो साल 2014 हो या साल 2017, हमने हमेशा उद्धव ठाकरे से बात करने की कोशिश की है. अब अगर वह हमारे साथ आना चाहते हैं तो खुद प्रस्ताव लेकर आएं और राज ठाकरे उसी के अनुसार तय करेंगे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज ठाकरे ने कभी भी किसी इंटरव्यू में उद्धव ठाकरे या महाविकास अघाड़ी के साथ आने की बात फाइनल तौर पर नहीं कही थी बल्कि केवल एक संभावना व्यक्त की थी. राज ठाकरे ने हमेशा यही कहा है कि अगर उद्धव ठाकरे चाहें तो वह भी इस बात पर विचार कर सकते हैं. 

क्या एकनाथ शिंदे बिगाड़ेंगे खेल?
यह पूछे जाने पर कि क्या राज ठाकरे को एकनाथ शिंदे गुट की तरफ से भी प्रस्ताव मिल रहा है, देशपांडे ने जवाब में बताया कि फिलहाल, अभी तक आधिकारिक रूप से शिवसेना से कोई बातचीत नहीं हुई है. हालांकि, एकनाथ शिंदे गुट की ओर से बातचीत की जा रही है. 

 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव
मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
'तुमसा कोई झूठा और बेईमान नहीं...', पुणे में राहुल गांधी के मंच से बोलीं नेहा राठौर
'तुमसा कोई झूठा और बेईमान नहीं...', पुणे में राहुल गांधी के मंच से बोलीं नेहा राठौर
महाराष्ट्र: CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके पर केस दर्ज, क्या हैं आरोप?
महाराष्ट्र: CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके पर केस दर्ज, क्या हैं आरोप?

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget