एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: प्रकाश आंबेडकर की नाराजगी पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ...'

Lok Sabha Election: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर MVA में सीट शेयरिंग को लेकर कल एक बैठक हुई. इस बैठक में उद्धव ठाकरे, शरद पवार, नाना पटोले और प्रकाश आंबेडकर शामिल हुए थे.

Sanjay Raut on Prakash Ambedkar: महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग पर चर्चा लगातार जारी है. इसे कितनी सीटें मिलेगी इसपर मंथन किया जा रहा है. इसी को लेकर कल मुंबई में MVA की एक बड़ी बैठक हुई जिसमें उद्धव ठाकरे, शरद पवार से लेकर गठबंधन से जुड़े तमाम नेता शामिल हुए. इस बीच कुछ दिनों से ये भी कहा जा रहा है कि VBA अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर थोड़े नाराज चल रहे हैं. इसपर अब उद्धव गुट के सांसद संजय राउत का बड़ा बयान सामने आया है.

क्या बोले संजय राउत?
शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "प्रकाश अंबेडकर नाराज नहीं हैं उनके साथ हमारी सकारात्मक चर्चा हुई है, वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ प्रस्ताव के ऊपर चर्चा हुई है. एक प्रस्ताव आंबेडकर ने दिया और उस पर चर्चा हुई. दो-तीन दिन में हम वापस से बैठक करेंगे."

बता दें, कुछ दिन पहले प्रकाश आंबेडकर ने अपने एक बयान से सबको चौंका दिया था. VBA अध्यक्ष ने शरद गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड को एक पत्र लिखा था. इस पत्र में उन्होंने मांग की, MVA के नेता ये लिखकर दें की चुनाव जितने के बाद कोई भी बीजेपी में शामिल नहीं होगा. हालांकि आंबेडकर के इस प्रस्ताव को MVA के नेताओं ने मानने से इनकार कर दिया. इसपर MVA के कई नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आई. कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि किसी की विश्वसनियता पर सवाल खड़ा करना सही नहीं है.

कल मुंबई में महाविकास अघाड़ी की बैठक हुई. इस बैठक में कई बड़े नेता शामिल हुए. सीट शेयरिंग पर चर्चा करने के लिए उद्धव ठाकरे, शरद पवार, नाना पटोले और प्रकाश आंबेडकर एक साथ बैठे. लेकिन बैठक में अभी भी ये तय नहीं हो पाया कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: 'अजित पवार और एकनाथ शिंदे की हालत...', NDA में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस नेता ने कसा तंज

तारिक अनवर एबीपी न्यूज़ में जनवरी 2022 से बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. इससे पहले वे बतौर कंटेंट स्पेशलिस्ट काम कर चुके हैं. तारिक ने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नालिज्म एंड कम्यूनिकेशन से मास्टर डिग्री हासिल की है. वे बिहार के भागलपुर जिले से हैं. तारिक की रूचि पॉलिटिक्स, क्राइम और इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म में ज्यादा है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंब्रा में चोरी हुआ 10 हजार लीटर पेट्रोल! पकड़ा गया टैंकर ड्राइवर
मुंब्रा में चोरी हुआ 10 हजार लीटर पेट्रोल! पकड़ा गया टैंकर ड्राइवर
'CJP की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि...', महात्मा गांधी के पर-पोते का बड़ा बयान
'CJP की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि...', महात्मा गांधी के पर-पोते का बड़ा बयान
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के सामने रखीं 30 शर्तें, फिर मिली ‘छात्रों की गूंज’ की अनुमति
पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के सामने रखीं 30 शर्तें, फिर मिली ‘छात्रों की गूंज’ की अनुमति

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget