एक्सप्लोरर

बारामती सीट को लेकर संजय राउत ने अजित पवार के लिए कर दी बड़ी भविष्यवाणी, 'पश्चाताप करने से...'

Sanjay Raut on Ajit Pawar: महाराष्ट्र में इस साल के अंत तक विधानसभा का चुनाव होना है. चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही सांसद संजय राउत ने अजित पवार को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है.

Maharashtra Politics: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अपने कुछ राजनीतिक कदमों पर पश्चाताप करने का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता को आगामी विधानसभा चुनाव में अपने गृह क्षेत्र बारामती से हार का सामना करना पड़ेगा.

राउत की टिप्पणी तब आई है जब अजित पवार ने हाल ही में सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों में अपनी चचेरी बहन और एनसीपी (शरद पवार) नेता सुप्रिया सुले के खिलाफ अपनी पत्नी सुनेत्रा को मैदान में उतारकर गलती की थी. उन्होंने कहा था कि राजनीति घर में नहीं घुसनी चाहिए. सुले उनके चाचा शरद पवार की बेटी हैं.

अजित पवार के नेतृत्व में एनसीपी के एक धड़े ने शरद पवार के खिलाफ एक अलग गुट बना लिया था और फिर वह शिव सेना-बीजेपी सरकार में शामिल हो गए थे.

अजित पवार ने रविवार को कहा था कि वह एक विधायक के रूप में किए गए विकास कार्यों से संतुष्ट हैं. उन्होंने कहा था कि बारामती के लोगों को एक बार उनके अलावा कोई अन्य विधायक मिलना चाहिए ताकि वे उनके किए गए कामों से नए विधायक के कामों की तुलना कर सकें.

अजीत पवार 1991 से बारामती से विधायक हैं. 2019 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने बीजेपी के गोपीचंद पडलकर के खिलाफ 1.65 लाख मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की थी. राज्य में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं.

उपमुख्यमंत्री की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘शरद पवार और उनकी पार्टी के साथ उन्होंने जो किया, उसका पश्चाताप करने का कोई मतलब नहीं है. अजित पवार निश्चित रूप से बारामती विधानसभा चुनाव हारेंगे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अजित पवार ने एनसीपी और पवार परिवार के भीतर ही फूट पैदा कर दी. यहां तक कि उन्होंने उनकी (शरद पवार की) पार्टी और चुनाव चिह्न भी छीन लिया. उन्होंने अपने चाचा की पीठ में छुरा घोंपा जो उसके लिए पिता तुल्य हुआ करते थे.’’ राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा, जो मुंबई के दौरे पर हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘हमें डर है कि ये बीजेपी नेता राजनीतिक और वित्तीय रूप से मुंबई को कमजोर करना जारी रखेंगे. संगठनों और संस्थानों जैसी अच्छी चीजों को मुंबई से गुजरात स्थानांतरित करने का लगातार प्रयास किया जाता रहा है. अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र, जो मुंबई में होना था, उसे गुजरात स्थानांतरित कर दिया गया है.’’ शिवसेना नेता ने कहा, ‘‘हम इन बीजेपी नेताओं की ऐसी नीतियों के खिलाफ हैं.’’

ये भी पढ़ें: संजय राउत का शिवसेना पर बड़ा आरोप, 'एक तरह उनके विधायक बुर्का बांट रहे, दूसरी तरफ...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget