एक्सप्लोरर

PM मोदी के मणिपुर के संभावित दौरे पर संजय राउत बोले, 'अब प्रधानमंत्री पद से जाने का समय...'

Sanjay Raut on PM Modi: शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि जब मणिपुर जल रहा था तब पीएम मोदी को वहां जाने की हिम्मत नहीं हुई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने मणिपुर का दौरा कर सकते हैं. वहां हुई हिंसा के बाद पीएम का ये पहला दौरा होने वाला है. इस पर शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मणिपुर जा रहे हैं तो बड़ी बात है क्या, प्रधानमंत्री हैं, दो तीन साल के बाद जा रहे हैं. जब मणिपुर जल रहा था, हिंसा भड़क रही थी तब जाने की हिम्मत नहीं की. अब प्रधानमंत्री पद से मोदी जी के जाने का समय हो गया है तो वहां पर्यटन करने जा रहे हैं.  

विपक्ष मणिपुर को लेकर साधता रहा है निशाना

बता दें कि मणिपुर में भड़की हिंसा का मामला संसद में भी उठा था. विपक्ष ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा था कि उनके पास मणिपुर जाने का समय नहीं है. 

13 सितंबर को मणिपुर पहुंचेंगे पीएम मोदी- अधिकारी

आइजोल में अधिकारियों के अनुसार, पीएम मोदी मिजोरम का दौरा करने के बाद 13 सितंबर को मणिपुर पहुंचेंगे, जहां वह रेलवे की एक परियोजना का उद्घाटन करेंगे. हालांकि, नई दिल्ली या इंफाल से इस यात्रा की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बीजेपी की मणिपुर इकाई ने भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. 

चुराचांदपुर जिला 'ड्रोन निषिद्ध क्षेत्र'

इस बीच मणिपुर के चुराचांदपुर जिले को 'ड्रोन निषिद्ध क्षेत्र' घोषित किया गया है. जिलाधिकारी धरुण कुमार एस द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, 'वीवीआईपी (अति महत्वपूर्ण व्यक्ति) के दौरे के दौरान' सुरक्षा कड़ी करने के लिए यह निर्णय लिया गया है. 

मई 2023 में भड़की थी जातीय हिंसा

मई 2023 में राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से यह प्रधानमंत्री का मणिपुर का पहला दौरा होगा.राज्य में मेइती और कुकी समुदायों के बीच संघर्ष में 260 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं. चुराचांदपुर, जिसे 'ड्रोन निषिद्ध क्षेत्र' घोषित किया गया है, कुकी समुदाय का गढ़ है और मिजोरम से सटा हुआ है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को बख्शेंगे नहीं', बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे
'टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को बख्शेंगे नहीं', बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे
नितेश राणे का विवादित बयान, 'हिंदू त्योहारों में दखल दिया तो ईद और मुहर्रम...'
नितेश राणे का विवादित बयान, 'हिंदू त्योहारों में दखल दिया तो ईद और मुहर्रम...'
टाइगर श्रॉफ पर हमले पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, बोलीं- 'जिसे सबसे सुरक्षित...'
टाइगर श्रॉफ पर हमले पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, बोलीं- 'जिसे सबसे सुरक्षित...'
टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की फायरिंग, कहा- 'जो भी सलमान खान के साथ...'
टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की फायरिंग, कहा- 'जो भी सलमान खान के साथ...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget