एक्सप्लोरर

Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस की सरकार के लिए संजय राउत ने की राहत भरी भविष्यवाणी, ऐसा क्या कह दिया?

Maharashtra News: महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार के बाद महायुति के कुछ नेता नाराज बताए जा रहे हैं. अब इस पर शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत की प्रतिक्रया सामने आई है.

Maharashtra Cabinet Expansion News: शिवसेना उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने कहा कि नई कैबिनेट में शामिल न किए जाने से महायुति के कुछ नेता नाराज हैं. लेकिन देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने मंलगवार (17 दिसंबर) को बीजेपी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मराठा आरक्षण आंदोलन के समय जिस अदृश्य शक्ति ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजीत गुट के नेता छगन भुजबल का समर्थन किया था, उसने उन्हें उसी हाल पर छोड़ दिया है.

भुजबल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद में उन्हें स्थान न देने पर सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी जाहिर की थी. महायुति के सहयोगी दलों के कम से कम पूर्व 10 मंत्रियों को नए मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया, जिसमें छगन भुजबल, बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार, शिवसेना नेता अब्दुल सत्तार और तानाजी सावंत के अलावा कुछ दूसरे विधायक शामिल हैं. वे सभी मंत्री पद मिलने की उम्मीद कर रहे थे.

राउत ने कहा कि जब मनोज जरांगे ने ओबीसी श्रेणी के तहत मराठा समुदाय को आरक्षण देने की मांग के लिए प्रदर्शन किया तो भुजबल ने अतिवादी कदम उठाया गौरतलब है कि भुजबल ने ओबीसी समूह के तहत मराठा समुदाय को आरक्षण देने का विरोध किया था और कई रैलियों को संबोधित किया था. राउत ने कहा कि भुजबल के पीछे की अदृश्य शक्ति ने अब उन्हें अपने हाल पर छोड़ दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि भुजबल पर उसी अदृश्य शक्ति ने हमला किया है, जिसने अविभाजित शिवसेना को विभाजित करने में एकनाथ शिंदे का समर्थन किया था. 

शिवसेना यूबीटी सांसद ने दिल्ली में मीडिया से कहा, ‘‘भले ही भुजबल नखरे दिखाएं, लेकिन यह देखना होगा कि उनमें मानसिक और शारीरिक शक्ति कितनी बची है’’. उन्होंने कहा कि कुछ विधायक मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने के कारण आंसू बहा रहे हैं लेकिन उन्हें शांत कर दिया जाएगा. राउत ने कहा, ‘‘वे रोएंगे, लेकिन अंत में चुप हो जाएंगे, क्योंकि एक या दो विधायकों के नाराज होने से राज्य सरकार को कोई खतरा होने की संभावना नहीं है. वे कुछ समय तक रोएंगे, लेकिन उन्हें शांत कर दिया जाएगा’’.

उद्धव ठाकरे ने CM से की मुलाकात तो कांग्रेस बोली, 'अब देवेंद्र फडणवीस कोई...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
Mumbai Weather: मुंबईवाले सावधान! भारी बारिश की चेतावनी जारी, BMC ने कहा- पानी भी उबालकर पिएं
मुंबईवाले सावधान! भारी बारिश की चेतावनी जारी, BMC ने कहा- पानी भी उबालकर पिएं
ठाणे की विवादित दरगाह पर फॉरेस्ट विभाग का एक्शन, हाई कोर्ट ने खारिज की थी ट्रस्ट की याचिका
ठाणे की विवादित दरगाह पर फॉरेस्ट विभाग का एक्शन, हाई कोर्ट ने खारिज की थी ट्रस्ट की याचिका
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget