एक्सप्लोरर

Maharashtra News: संजय राउत ने लगाए केंद्र पर आरोप, बोले- फोन टैपिंग की आरोपी IPS रश्मि शुक्ला का बचाव कर रही सरकार

Maharashtra News: संजय राउत ने कहा, एक पुलिस अधिकारी, जिससे निष्पक्ष तरीके से काम करने की उम्मीद की जाती है, वह एक पार्टी और उसके नेताओं के प्रति वफादारी दर्शाने के लिए काम कर रही थीं.

Maharashtra News Today: शिवसेना नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने बुधवार को दावा किया कि केंद्र सरकार आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला का बचाव कर रही है, जिनके खिलाफ कुछ नेताओं से जुड़े कथित फोन टैपिंग मामले में जांच चल रही है. मुंबई में संवाददाताओं से बातचीत में राउत ने कहा कि चाहे महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले हों या खुद वह या अन्य नेता रहे हों, सभी पर 'असामाजिक तत्व' होने का आरोप लगाकर उनके फोन टैप किये गये.

हमारी निजता को रौंद दिया गया- राउत 
सांसद राउत ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों पर मादक पदार्थ तस्कर और गैंगस्टर होने का लेबल लगा दिया गया. राउत ने कहा कि यह सब कुछ तब हुआ जब नवंबर, 2019 में महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार का गठन किया जा रहा था. उन्होंने कहा, "सरकार के गठन के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए हम पर नजर रखी जा रही थी, हमारी निजता को रौंद दिया गया था."

अधिकारी एक पार्टी, उसके नेताओं के लिए काम कर रही थीं
राउत ने राज्य खुफिया विभाग (एसआईडी) की पूर्व प्रमुख शुक्ला का नाम लिये बगैर कहा, "एक पुलिस अधिकारी, जिससे निष्पक्ष तरीके से काम करने की उम्मीद की जाती है, वह एक पार्टी और उसके नेताओं के प्रति वफादारी दर्शाने के लिए काम कर रही थीं. अब केंद्र सरकार हमेशा की तरह उस महिला अधिकारी का बचाव कर रही है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है."

Maharashtra Petrol-Diesel Price Today: महाराष्ट्र के तमाम शहरों में आज Petrol-Diesel कितना हुआ महंगा ? यहां चेक करें ताजा रेट

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के खिलाफ जांच शुरू की गई है. आरोप है कि एसआईडी प्रमुख रहते हुए उन्होंने राउत और पूर्व बीजेपी नेता एकनाथ खडसे (अब एनसीपी में) का फोन टैप कराया.

पुणे पुलिस ने कथित फोन टैपिंग मामले में शुक्ला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. शुक्ला वर्ष 2016 से जुलाई 2018 तक पुणे पुलिस की आयुक्त रहीं, जो फिलहाल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तैनात हैं. शुक्ला ने कहा है कि उन्हें गलत तरह से फंसाया जा रहा है. उन्होंने खुद को राजनीतिक शत्रुता का शिकार बताया है.

Maharashtra News: विधायक की CM उद्धव ठाकरे को चेतावनी, बोले- मुख्यमंत्री आवास के बाहर करूंगा हनुमान चालीसा का पाठ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget