एक्सप्लोरर

'वो कोई अलग फैसला नहीं लेंगे, उसके लिए...', CM सस्पेंस के बीच एकनाथ शिंदे को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान

Maharashtra News: ईवीएम को लेकर उठ रहे सवाल पर संजय राउत ने कहा, "दिल्ली में कांग्रेस के नेताओं से मेरी बात हुई है. इस बात पर चर्चा हुई कि ईवीएम के सामने आने वाले नतीजों के खिलाफ क्या किया जाए?"

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की बंपर जीत के बाद भी अब तक एनडीए ने राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं किया. ऐसे में विपक्ष लगातार दावा कर रहा है कि महायुति में सीएम पद को लेकर तकरार है और इसी वजह से अभी तक मुख्यमंत्री की घोषणा नहीं हुई है. इस बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने एकनाथ शिंदे को लेकर बड़ा दिया है.

शिवसेना नेता संजय राउत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "एकनाथ शिंदे परेशान हैं. उनका मानसिक और शारीरिक संतुलन ठीक नहीं है. उनका चेहरा झुका हुआ है. उनकी आंखों की चमक फीकी पड़ गई है. वह खुद कहते हैं कि मैं सबका प्यारा भाई हूं. वह कोई अलग फैसला नहीं लेंगे, उसके लिए साहस की जरूरत होती है."

EVM पर क्या बोले संजय राउत?
वहीं, विपक्ष की ओर से ईवीएम को लेकर उठ रहे सवाल पर संजय राउत ने कहा, "दिल्ली में कांग्रेस के नेताओं से मेरी बात हुई है. राहुल गांधी से भी बात हुई. इस बात पर चर्चा हुई कि ईवीएम के सामने आने वाले नतीजों के खिलाफ क्या किया जाए? हम जल्द ही तय करेंगे कि कानूनी रास्ता या आंदोलन का रास्ता अपनाना है."

इसके अलावा, विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद महाविकास अघाड़ी में दरार की खबरों को लेकर उन्होंने कहा, "महाविकास अघाड़ी गठबंधन मजबूत है. हम एकजुट हैं. आइए स्थानीय स्वराज संस्था के संबंध एक संयुक्त निर्णय लें." उनका कहना है कि निकाय चुनाव होने चाहिए. 

शिवसेना (यूबीटी) नेता ने की थी ये मांग
इससे पहले विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद शिवसेना (यूबीटी) के नेता अंबादास दानवे ने उद्धव ठाकरे से महाविकास अघाड़ी से निकलने की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि बीएमसी समेत निकाय चुनाव यूबीटी को अकेले लड़ना चाहिए. वहीं, इस मुद्दे पर संजय राउत ने कहा, विधानसभा की हार की समीक्षा अघाड़ी की तीनों पार्टियां मिलकर करेंगी. हालांकि, निकाय चुनाव से जुड़े फैसले बाद में लिए जाएंगे.

विधानसभा चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) को सिर्फ 20 सीटें मिलीं. मुंबई में भी पार्टी को तगड़ा नुकसान हुआ. इस हार पर उद्धव ठाकरे तो चुप रहे, लेकिन उनकी पार्टी के कई नेताओं ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया.

यह भी पढ़ें: 'मुसलमान को डराने की...', नितेश राणे के बयान पर बोला मुस्लिम समुदाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
ईरान के होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'हमारे वर्ल्ड लीडर प्रधानमंत्री...'
ईरान के होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'हमारे वर्ल्ड लीडर प्रधानमंत्री...'
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
Embed widget