एक्सप्लोरर

संजय राउत ने चुनाव आयोग के 'SIR' पर कहा, 'महाराष्ट्र में जो हुआ, वो बिहार में...'

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने बिहार में मतदाताओं के वेरिफिकेशन पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार चुनाव को हाईजैक करने की कोशिश है, जैसा महाराष्ट्र का किया. लेकिन उससे क्रांति हो जाएगी.

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची को दुरुस्त करने की कवायद पर सियासी हंगामा जारी है. विपक्षी दलों का आरोप है कि चुनाव आयोग बीजेपी के इशारे पर एसआईआर का प्रोसेस किया जा रहा है. इससे करोड़ों पात्र भारतीय नागरिक नागरिकता दस्तावेजों के अभाव में वोट देने से वंचित हो जाएंगे.

इसको लेकर अब शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने बीजेपी को निशाने पर लिया है. उद्धव ठाकरे गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मुंबई के भांडुप में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बिहार का चुनाव हाईजैक करने की कोशिश है, जैसा महाराष्ट्र का किया. लेकिन उससे क्रांति हो जाएगी. बिहार क्रांति की भूमि है. जब-जब देश में क्रांति हुई है, दो ही राज्यों से हुई है. बिहार और महाराष्ट्र. हम बिहार की जनता से उम्मीद करेंगे.

बीजेपी-चुनाव आयोग अब एक- संजय राउत

संजय राउत ने कहा, ''चुनाव आयोग और बीजेपी का हाथ में हाथ मिलाकर काम हो रहा है. चुनाव आयोग देश का चुनाव आयोग नहीं है, ये बीजेपी का चुनाव आयोग है. सभी राज्यों में. निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद हम सभी चुनाव आयोग से रखते थे, लेकिन अब नहीं हो रहा है. चुनाव आयोग बीजेपी का एक्सटेंडेड पार्टी है, या कहें ऑफिस है. वहां से जो बीजेपी को चाहिए, वो हो जाता है. चुनाव आयोग का पर्दाफाश पत्रकार ने किया, उसपर एफआईआर हो गई. अगर उसने गड़बड़ी दिखाई तो उसको सुधारना था.''

उन्होंने इंडिया गठबंधन की बैठक में उद्धव ठाकरे के जाने को लेकर कहा कि इंडिया गठबंधन की बैठक हो रही है. केसी वेणुगोपाल का फोन आया था. 19 को बैठक होगी. मैंने कहा है कि जा सकते हैं. 

चुनाव आयोग ने क्या कहा?

विपक्ष की आलोचना के बीच मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने एसआईआर में मततदाओं की सक्रिय भागीदारी के लिए बुधवार (16 जुलाई) को उनका धन्यवाद किया. आयोग ने कहा है कि 7.9 करोड़ मतदाताओं में से केवल 6.85 प्रतिशत ने अभी तक एसआईआर के तहत गणना फॉर्म नहीं भरे हैं.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रग फ्री मुंबई अभियान का आगाज, CM फडणवीस ने दिलाई शपथ
ड्रग फ्री मुंबई अभियान का आगाज, CM फडणवीस ने दिलाई शपथ
MPSC: सीधी भर्ती युवाओं के सपनों पर बुलडोजर- कांग्रेस
MPSC: सीधी भर्ती युवाओं के सपनों पर बुलडोजर- कांग्रेस
नागपुर में बनेगा कन्वेंशन सेंटर, 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य
नागपुर में बनेगा कन्वेंशन सेंटर, 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget