एक्सप्लोरर

'आज अजित पवार को शकुनि कहा है कल देवेंद्र फडणवीस को...', एकनाथ शिंदे के नेता पर संजय राउत का तंज

Eknath Shinde-Ajit Pawar News: महायुति में कोल्ड वॉर पर अब संजय राउत ने टिप्पणी की है. उन्होंने सवाल उठाया है कि 'प्रॉक्सी वॉर' जैसी स्थिति के बीच क्या महाराष्ट्र सरकार स्थिर है?

Sanjay Raut on Eknath Shinde vs Ajit Pawar: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में अंदर ही अंदर अनबन चल रही है, जो अब साफ तौर पर सामने भी आने लगी है. हाल का मामला एकनाथ शिंदे बनाम अजित पवार का है. दरअसल, वित्त मंत्री और एनसीपी चीफ अजित पवार ने लाडली बहना योजना के लिए फंड तैयार करने के चक्कर में अन्य विभागों के बजट में कटौती कर दी. इससे एकनाथ शिंदे के नेता संजय शिरसाट ने नाराजगी जताई और डिप्टी सीएम को 'शकुनि' करार दे दिया. इसपर अब विपक्ष के उद्धव ठाकरे गुट ने टिप्पणी की है.

शिवसेना यूबीटी के मुखपत्र सामना संपादकीय में संजय राउत ने लिखा है, "महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ दलों के बीच एक तरह का ‘प्रॉक्सी वॉर’ चल रहा है. सभी एक-दूसरे को आजमा रहे हैं. सवाल यही है कि आज अजित पवार को ‘शकुनि’ कहने वाले कल देवेंद्र फडणवीस को 'दुर्योधन' कहने में संकोच नहीं करेंगे."

'देखना है कौन किसको निगलेगा'
संजय राउत ने सामना में लिखा, "आंबेडकर कहते हैं, ‘वो निगलने’ का क्षण करीब आ रहा है. कौन किसको निगलेगा, बस यही देखना है!" इतने ही नहीं, उद्धव ठाकरे गुट ने सवाल खड़ा किया है महाराष्ट्र सरकार के पास बहुमत का आंकड़ा तो है, लेकिन क्या सरकार स्थिर है? इस पर संदेह है."

'अजित पवार की इच्छा कभी पूरी नहीं होगी'
उन्होंने आगे लिखा, "दैनिक घटनाक्रमों से यह देखा जा रहा है कि सरकार का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है. देवेंद्र फडणवीस वर्तमान में मुख्यमंत्री हैं. अजित पवार भी मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं और उन्होंने खुलकर ऐसा कहा भी है. अजित पवार 6 बार डिप्टी सीएम बन चुके हैं, जो एक रिकॉर्ड है. हालांकि, इतने मजबूत दावेदार अब तक मुख्यमंत्री नहीं बन पाए और अगर वे बीजेपी के साथ रहे तो मुख्यमंत्री बनने की उनकी इच्छा कभी पूरी नहीं होगी."

'अमित शाह सौतेले भतीजे को मुख्यमंत्री क्यों बनाएंगे?'
संजय राउत ने तंज कसा है कि अमित शाह अपने सौतेले भतीजे को सीएम क्यों बनाना चाहेंगे? यह एक सीधा सवाल है. ‘मैं भी कई सालों से मुख्यमंत्री बनना चाहता था, लेकिन वह संयोग कहीं भी नहीं आया,’ अजित पवार ने शनिवार को फिर से यह बात स्वीकार की. हालांकि, फडणवीस को उनसे कोई खतरा नहीं है. 

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget