एक्सप्लोरर

Maharashtra: संजय राउत को जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बताया क्यों किया था कॉल

Sanjay Raut Death Threat Call: बीते दिनों शिवसेना (यूबीटी) और उनके भाई को फोन पर दो लोगों ने कॉल किया. कॉल करने वाला व्यक्ति नशे की हालत में दोनों भाइयों को धमकाए जा रहा था.

Maharashtra News: शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत (Sanjay Raut) और उनके विधायक भाई को कथित रूप से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद शनिवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार (Arrest) किया गया. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. राउत ने शुक्रवार को दावा किया था कि उन्हें और उनके भाई को जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार से इसे गंभीरता से लेने की मांग की थी.

एक अधिकारी ने कहा कि आरोपियों में से एक ऑटोरिक्शा चालक और एक अन्य व्यक्ति को पूर्वी उपनगर गोवंडी से शुक्रवार को ही हिरासत में लिया गया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने से पहले मामले में एक आधिकारिक शिकायत का इंतजार किया. उन्होंने कहा कि शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि उन्होंने शराब के नशे में राउत बंधुओं को धमकी भरे कॉल किए. उन्होंने कहा कि इस संबंध में विस्तृत जांच जारी है.

संजय राउत ने पत्रकारों से कहा था, 'मुझे नहीं बल्कि, इस सरकार को इसे (उन्हें और उनके भाई को मिली धमकी को) गंभीरता से लेना चाहिए. यह मामला पुलिस के पास है और उसे उस पर गौर करना होगा.' संजय राउत ने दावा किया था, 'मेरे भाई सुनील राउत को धमकी मिली. मैंने (अपनी धमकी के बारे में) कोई शिकायत नहीं दर्ज करायी. हमें उसकी (धमकी की) चिंता नहीं है.'

शरद पवार को भी मिली है धमकी
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के खिलाफ धारा 506-द्वितीय (आपराधिक धमकी - जान से मारने या गंभीर चोट पहुंचाने की धमकी) और भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. बता दें कि  एनसीपी चीफ शरद पवार को भी धमकी मिली थी. उनकी बेटी सुप्रिया सुले के फोन पर मेसेज भेजकर धमकी दी गई थी. इसके बाद उनकी बेटी सुप्रिया सुले ने एनसीपी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी. सुले ने बताया कि मैसेज भेजकर यह धमकी दी गई है कि उनका भी हश्र नरेंद्र दाभोलकर जैसा होगा.

य़े भी पढ़ें- Maharashtra Politics: चाचा शरद पवार ने भतीजे अजीत के साथ कर दिया खेल? जानिए NCP में आगे की सियासत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
मुंबई: पत्नी से विवाद, पिता ने ही 10 साल के बेटे की कर दी हत्या! अरेस्ट
मुंबई: पत्नी से विवाद, पिता ने ही 10 साल के बेटे की कर दी हत्या! अरेस्ट
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अखबारों में कटौती; अब ऐसे खबरें पढ़ेंगे मंत्री
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अखबारों में कटौती; अब ऐसे खबरें पढ़ेंगे मंत्री

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget