एक्सप्लोरर

'वो ग्रंथ या गीता भी लिख लें, कोई फायदा नहीं होगा', देवेंद्र फडणवीस के आर्टिकल पर बोले संजय राउत

Sanjay Raut: महाराष्ट्र में जारी आर्टिकल वॉर पर संजय राउत ने राहुल गांधी का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के सावालों का जवाब चुनाव आयोग को देना चाहिए, न कि बीजेपी को.

Sanjay Raut on Rahul Gandhi Vs Devendra Fadnavis: इंडिया गठबंधन के प्रमुख चेहरे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के महाराष्ट्र चुनावों में धांधली को लेकर लिखे लेख पर सियासत गरमा गई है. शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने भी अब इस पर प्रतिक्रिया दी है.  

संजय राउत ने पीटीआई को दिए बयान में कहा कि राहुल गांधी का लेख देश की जनता तक पहुंच चुका है और उसमें जो सवाल उठाए गए हैं, उनका जवाब चुनाव आयोग को देना चाहिए, न कि भारतीय जनता पार्टी को. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव के हाईजैक होने की बात कही है और ये मुद्दा गंभीर है.

आरोप चुनाव आयोग है तो जवाब फडणवीस क्यों दे रहे हैं- राउत
संजय राउत से जब देवेंद्र फडणवीस के द्वारा लिखे आर्टिकल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैंने तो नहीं देखा कहां आर्टिकल है. मैंने राहुल गांधी का आर्टिकल जरूर पढ़ा है. क्योंकि देश के सभी जनता तक वो आर्टिकल पहुंच गया है. राहुल गांधी ने 5 अहम मुद्दों को उठाया है, जिसमें सबसे गंभीर आरोप चुनाव आयोग पर है. उन्होंने पैनल बदलने, मतदाता सूची में गड़बड़ी, और अचानक 60 लाख से अधिक नए वोटरों के जुड़ने जैसे मामलों का जिक्र किया है." राउत का कहना है कि इन सवालों का जवाब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नहीं, बल्कि चुनाव आयोग को देना चाहिए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "फडणवीस चाहे लेख लिखें या गीता, कोई असर नहीं पड़ेगा, उन्हें अब कोई पढ़ता नहीं."

बीजेपी और उनकी गैंग ने महाराष्ट्र चुनाव चोरी किया- राउत
राउत ने यह भी कहा कि राहुल गांधी संविधानिक पद पर बैठे हैं और उन्हें यह सवाल पूछने का अधिकार है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और उनकी सहयोगी शिंदे-अजित पवार गैंग ने चुनाव को "चोरी" किया है. उन्होंने कहा, "अगर लोकसभा में हम जीत सकते हैं, तो फिर कुछ महीनों में बीजेपी को इतना बड़ा बहुमत कैसे मिल गया?" उन्होंने सवाल उठाया कि महाराष्ट्र में वास्तव में चुनाव हुए ही नहीं, बल्कि परिणाम पहले से तय थे.

बता दें कि राहुल गांधी ने अपने लेख में नवंबर 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लोकतंत्र के लिए "मैच फिक्सिंग जैसा जहर" बताया था. उन्होंने इसे “औद्योगिक स्तर” की धांधली करार दिया और चुनाव आयोग व अन्य संस्थाओं पर दुरुपयोग के आरोप लगाए. इसके जवाब में फडणवीस ने भी एक लेख लिखते हुए राहुल गांधी के आरोपों को सिरे से खारिज किया और उन्हें लोकतंत्र का अपमान बताया. फडणवीस ने सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग का हवाला देते हुए कहा कि विपक्ष के दावे पूरी तरह निराधार हैं.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
सिंहगढ़ किले में शॉट्स पहनने पर टूरिस्ट से मारपीट, 8 पर केस दर्ज
सिंहगढ़ किले में शॉट्स पहनने पर टूरिस्ट से मारपीट, 8 पर केस दर्ज
फडणवीस सरकार का फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी डॉग्स रहेंगे पुलिस के साथ
फडणवीस सरकार का फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी डॉग्स रहेंगे पुलिस के साथ
'मां विनती करती रही...', छत्रपति संभाजीनगर हादसे को लेकर बोला चश्मदीद
'मां विनती करती रही...', छत्रपति संभाजीनगर हादसे को लेकर बोला चश्मदीद

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget