एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'हिंदू राष्ट्र' पर कांग्रेस नेता कमलनाथ के बयान पर संजय राउत बोले- 'इसका मतलब है कि पहले से...'

Maharashtra News: शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कमलनाथ के 'हिंदू राष्ट्र' को लेकर दिए गए बयान के बहाने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने बीजेपी पर दंगा कराने का आरोप लगाया.

Maharashtra Politics: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के 'हिंदू राष्ट्र' वाले बयान पर अब शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत की प्रतिक्रिया सामने आई है. संजय राउत ने कहा कि उन्होंने (कमलनाथ) ये कहा कि देश में 80 फीसदी हिंदू हैं, उसका मतलब है कि पहले से ही हिंदू राष्ट्र है. शिवसेना (यूबीटी) नेता ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदू बहुसंख्यक हैं तो यहां का हिंदू कैसे खतरे में आ सकता है. उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी बार बार जब चुनाव आते हैं तो हिंदू-मुसलमान के दंगे करवाती है. जब कांग्रेस की सरकार थी तब उनका (बीजेपी) नारा था कि हिंदू खतरे में हैं. आपकी सरकार आई फिर भी अगर हिंदू खतरे में है तो आप इस्तीफा दीजिए.

कमलनाथ ने क्या कहा था?

दरअसल, मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने मंगलवार (8 अगस्त) को पूछा कि क्या यह अलग से कहने की जरूरत है कि भारत एक ‘हिंदू राष्ट्र’ है, जबकि तथ्य यह है कि इस देश में 82 प्रतिशत हिंदू रहते हैं. कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की कथित मांग के बारे में पूछे जाने पर कमलनाथ ने कहा, ‘‘दुनिया की सबसे बड़ी हिंदू आबादी हमारे देश में रहती है. यहां 82 फीसदी हिंदू हैं. यह कोई बहस का मुद्दा नहीं है. ये बताने वाली बात नहीं है. ये आंकड़े हैं...इसे अलग से कहने की क्या ज़रूरत है.” 

‘बागेश्वर धाम सरकार’ के नाम से भी लोकप्रिय शास्त्री का आध्यात्मिक प्रवचन कमलनाथ के गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा में आयोजित किया गया था, जो सोमवार को संपन्न हुआ. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके कमलनाथ ने आरोप लगाया कि सरकार मणिपुर और मध्यप्रदेश में आदिवासियों के खिलाफ अत्याचार रोकने में विफल रही है. उन्होंने कहा, 'आदिवासियों और गैर-आदिवासियों के बीच एक उग्र विवाद है, जबकि देश नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने जा रहा है.' कांग्रेस नेता ने दावा किया कि प्रदेश के अनूपपुर जिले के 15 युवकों को चोरी के संदेह में गुजरात के राजकोट जिले में एक निजी कंपनी के मालिक ने पीटा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget