एक्सप्लोरर

बिहार की सियासी अटकलों के बीच संजय राउत बोले- 'नीतीश कुमार कहीं...'

Bihar Politics: बिहार में सियासी बदलाव की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है. सीएम नीतीश कुमार के एनडीए में जाने के कयास लग रहे हैं. इस बीच उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत का बयान आया है.

बिहार की सियासी अटकलों के बीच शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि नीतीश कुमार गठबंधन (इंडिया) के मजबूत स्तंभ हैं. उन्होंने कहा कि वो कहीं नहीं जा रहे हैं. बता दें कि उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) और नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू दोनों ही इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं. संजय राउत का बयान ऐसे समय में आया है जब नीतीश कुमार के फिर से एनडीए में जाने के कयासों को हवा मिल गई है. जेडीयू और बीजेपी नेताओं के बयान से सियासी माहौल गरमाया हुआ है. 

राजनीति में परिवारवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टियों पर नीतीश कुमार के कटाक्ष के बाद राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में ‘‘हवा की दिशा बदलने के साथ अपनी विचारधारा बदलने’’ के लिए कुमार पर तंज कसा था. इसके बाद से बिहार की राजनीति में गहमागहमी देखी जा रही है. हालांकि बाद में उन्होंने अपना पोस्ट हटा लिया.

बिहार के एक बीजेपी नेता ने कहा कि पार्टी अपनी भविष्य की राजनीतिक अनिवार्यताओं को ध्यान में रखकर कदम उठाएगी, न कि अतीत की कड़वाहट से. हालांकि, उन्होंने कहा कि (गठबंधन के संबंध में) कोई भी निर्णय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा. बीजेपी नीतीश कुमार को अपने पाले में करने की इच्छुक दिख रही है. कुमार सत्ता में बरकरार रहते हुए कभी बीजेपी, तो कभी आरजेडी-कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन में शामिल होते रहे हैं.

सूत्रों ने कहा कि बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर बरकरार रहने वाले नीतीश कुमार को उनके राजनीतिक कद के अनुरूप विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) में स्थान नहीं मिलने के चलते जेडीयू नेता नाखुश बताए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव के साथ जल्द विधानसभा चुनाव कराने के भी पक्षधर हैं.

Maharashtra Politics: MVA में सीट बंटवारे पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का बड़ा बयान, बोले- 'यह लड़ाई...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटीलिया विस्फोटक केस: सचिन वाजे को मिली जमानत पर HC की अंतरिम रोक
एंटीलिया विस्फोटक केस: सचिन वाजे को मिली जमानत पर HC की अंतरिम रोक
शिंदे गुट का बड़ा दावा, 'कांग्रेस को राज ठाकरे पसंद नहीं इसलिए अब उद्धव...'
शिंदे गुट का बड़ा दावा, 'कांग्रेस को राज ठाकरे पसंद नहीं इसलिए अब उद्धव...'
मुंबई यूथ कांग्रेस का हंगामा, चुनाव आयोग बोर्ड पर कालिख पोतने की कोशिश
मुंबई यूथ कांग्रेस का हंगामा, चुनाव आयोग बोर्ड पर कालिख पोतने की कोशिश
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget