एक्सप्लोरर

'उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ लड़ेंगे चुनाव', संजय राउत ने सीटें भी बता दीं

Sanjay Raut News: शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि ठाकरे बंधुओं ने महाराष्ट्र और मराठी एकता के लिए तलवार उठा ली है.

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने नासिक में शुक्रवार (15 अगस्त) को बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र नगर पालिका चुनाव ठाकरे बंधु एक साथ लड़ेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की सरकार तालिबानी प्रवृति की है. संजय राउत ने कहा कि हम मुंबई, ठाणे, कल्याण-डोंबिवली और नासिक में एक साथ लड़ेंगे. ठाकरे बंधुओं ने महाराष्ट्र और मराठी एकता के लिए तलवार उठा ली है.

बता दें कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने बीते 5 जुलाई को एक साथ मंच साझा किया था. सालों बाद दोनों भाई एक मंच पर साथ दिखे थे. इसके बाद से महाराष्ट्र में कयासों का बाजार गरमा गया कि ठाकरे बंधुओं के बीच अब सियासी गठबंधन तय है. लेकिन मंच साझा करने के बाद तस्वीर साफ नहीं हुई. इसके कुछ दिन बाद 27 जुलाई को उद्धव ठाकरे के जन्मदिन के मौके पर राज ठाकरे उनके आवास 'मातोश्री' पहुंचे. सियासी पारा फिर चढ़ गया. अब संजय राउत के ऐलान ने राजनीति तापमान को फिर बढ़ा दिया है.

नेहरू, शास्त्री, इंदिरा, वाजपेयी, मनमोहन, राजीव के 'विजन' का जिक्र

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर उन्होंने कहा कि देश की स्थिति क्या थी. यहां एक सुई भी नहीं बनती थी. अब देश कहां से कहां पहुंच गया है. ये पंडित नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री और इंदिरा गांधी का विजन है. ये अटल बिहारी वाजपेयी का विजन है. ये मनमोहन सिंह और राजीव गांधी का विजन है. इसलिए देश आज इस मुकाम पर है कि हम अंतरिक्ष में पहुंच चुके हैं. देश अगर आधुनिक बनता है तो ये अच्छी बात है. 

मोदी धीरे-धीरे गांधीवाद और नेहरूवाद की तरफ जा रहे- संजय राउत

शिवसेना यूबीटी सांसद ने आगे कहा, "मिस्टर मोदी ने स्वदेशी का नारा दिया, ये भी तो पंडित नेहरू का ही विजन है. महात्मा गांधी का विजन है. अब पंडित नेहरू और गांधी के विजन की याद आ गई. स्वदेशी का नारा भी कांग्रेस का ही नारा रहा है. अब कुछ दिन बाद आप गांधी टोपी पहनकर भाषण देंगे. उसके सिवा आपके पास कोई चारा नहीं है. ये देश आधुनिक बना है तो पंडित नेहरू की देन है. मैं मानता हूं कि मोदी धीरे-धीरे गांधीवाद और नेहरूवाद की तरफ जा रहे हैं." 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
'प्रधान को हटाकर किसे शिक्षा मंत्री बना दिया?' प्रह्लाद जोशी पर ये बोले अभिजीत दीपके
'प्रधान को हटाकर किसे शिक्षा मंत्री बना दिया?' प्रह्लाद जोशी पर ये बोले अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget