एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में कांग्रेस के लिए बड़ी खुशखबरी, इस सांसद ने दिया समर्थन

Lok Sabha Elections Result: विशाल पाटिल सांगली सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन ये सीट शिवसेना (यूबीटी) के खाते में चली गई, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय लड़ा और जीत हासिल की.

Lok Sabha Elections Result 2024: महाराष्ट्र के सांगली से निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद विशाल पाटिल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर अपना समर्थन दिया. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सांगली से निर्वाचित सांसद विशाल पाटिल के समर्थन का स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने अहंकार और बांटने वाली राजनीति को सबक सिखाया है.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''महाराष्ट्र की जनता ने विश्वासघात, अहंकार और विभाजन की राजनीति को हराया. यह छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा ज्योतिबा फुले और बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर जैसे हमारे प्रेरक दिग्गजों के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी.''

विशाल पाटिल ने दिया कांग्रेस को समर्थन

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद विशाल पाटिल सांगली सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन सांगली सीट शिवसेना (यूबीटी) के खाते में चली गई थी. 
इसके बाद विशाल पाटिल ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरा और जीत हासिल की. अब उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात कर अपना समर्थन दे दिया. 

सांगली लोकसभा सीट पर किस उम्मीदवार को कितना वोट?

महाराष्ट्र की सांगली लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले विशाल पाटिल को 5 लाख 71 हजार 666 वोट मिले. इन्होंने बीजेपी के संजय पाटिल को 1 लाख 53 वोटों से हरा दिया. बीजेपी के उम्मीदवार संजय पाटिल इस सीट पर दूसरे नंबर पर रहे. उन्हें कुल 4 लाख 71 हजार 613 वोट मिले. वहीं, इस सीट पर उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना तीसरे नंबर पर रही. शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार चंद्रहार सुभाष पाटिल को कुल 60 हजार 860 वोट प्राप्त हुए.

ये भी पढ़ें:

क्या शरद पवार के संपर्क में हैं अजित पवार गुट MLA? जयंत पाटिल बोले, 'फोन बहुत बिजी है...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget