एक्सप्लोरर

पाकिस्तान पर सपा नेता अबू आजमी का बड़ा बयान, 'लड़ाई बंद होनी चाहिए थी, अगर डोनाल्ड ट्रंप...'

महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अबू आजमी ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ फौजियों की कार्रवाई से देश में खुशी की लहर है. फौजियों ने पाकिस्तान के दांत खट्टे कर दिए.

Abu Azmi On Pakistan: भारत-पाकिस्तान में लंबे तनाव के बाद सीजफायर हो चुका है. सेना का कहना है कि एयर स्ट्राइक में 100 से अधिक आतंकी मारे गए. सेना ने पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी और हमलों की कोशिश का भी मुंहतोड़ जवाब दिया. इसकी देश में चौतरफा तारीफ हो रही है. इस उपलब्धि पर समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी ने कहा कि हमारे देश में वो (पाकिस्तान) अगर कुछ गलत करेंगे तो हमारे फौजी घर में घुसकर मारेंगे. 

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा, ''पूरे देश के लोग इसकी सराहना कर रहे हैं. पूरे देश के लोग खुश हैं. फौजियों ने पाकिस्तान के दांत खट्टे कर दिए.''

संसद सत्र बुलाए जाने पर क्या बोले अबू आजमी?

महाराष्ट्र में सपा के अध्यक्ष अबू आजमी ने संसद सत्र बुलाए जाने की मांग पर कहा, ''सरकार ज्यादा राजनीति करती है. प्रधानमंत्री सऊदी अरब के दौरे पर थे. उन्होंने दौरा रद्द किया और वो आए तो बिहार में प्रचार के लिए चले गए. वो कश्मीर जाते तो अच्छा होता. सभी विपक्षी दलों ने सरकार का साथ दिया और कहा कि कठोर कदम उठाइए. विपक्ष इसे राजनीति से नहीं जोड़ना चाहता है. सत्ता में बैठे लोग राजनीति करते हैं. सत्ता में बैठे लोग श्रेय लेना चाहते हैं. संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए.'' 

डोनाल्ड ट्रंप पर क्या बोले अबू आजमी?

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से सीजफायर की सूचना दिए जाने पर अबू आजमी ने कहा, ''लड़ाई बंद होनी चाहिए थी, अगर उनके (डोनाल्ड ट्रंप) हस्तक्षेप से बंद हुई है तो अच्छी बात है. दोनों तरफ इंसान हैं. दोनों एक ही देश था. एक का भाई यहां है, एक भाई वहां है. एक की मां यहां है और बाप वहां चलेगा. आम जनता की लड़ाई नहीं है. पाकिस्तान के नेताओं और सेनाओं को भारत का विकास अच्छा नहीं लगता है. वो बार-बार विकास में बाधा डालने की कोशिश करते हैं.''

उन्होंने कहा, ''डोनाल्ड ट्रंप के कहने से ही दुनिया चलेगा तो वो कहें कि पाकिस्तान से कोई भी आतंकी भारत में हमला नहीं करेगा. ये भी करार होनी चाहिए. अमेरिका दुनिया को नचा रहा है. वो ताकतवर है. इसलिए राम मनोहर लोहिया कहते थे कि भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल का अगर महासंघ बन जाए तो अमेरिका की चौधराहट खत्म होगी.''

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget