एक्सप्लोरर

सैफ अली खान पर हमले पर आया डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का बयान, 'इस तरह की घटना...'

Saif Ali Khan Knife Attack: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भरोसा दिलाया कि सरकार इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम के लिए अपनी जिम्मेदारी पूरी करेगी और भविष्य में इस तरह की कोई घटना नहीं होने दी जाएगी.

Saif Ali Khan Attacked: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार (17 जनवरी) को एक दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार दिया. उन्होंने कहा कि कलाकारों पर इस तरह का हमला बिल्कुल गलत है और यह समाज के लिए एक चिंताजनक संकेत है.

एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को मीडिया से कहा कि यह मामला बहुत ही दुखद और दर्दनाक है. कलाकारों पर इस तरह के हमले कभी भी स्वीकार्य नहीं हो सकते. यह घटना पूरी तरह से गलत है और हम इसे गंभीरता से ले रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, चोरी के उद्देश्य से आरोपी ने यह कदम उठाया था.

'भविष्य में ऐसे घटना नहीं होने देंगे'
एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार सभी नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए ठोस कदम उठा रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम के लिए अपनी जिम्मेदारी पूरी करेगी और भविष्य में इस तरह की कोई घटना नहीं होने दी जाएगी.

'पुलिस मामले की कर रही जांच'
जहां एक तरफ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है, वहीं मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर सत्यनारायण चौधरी ने इस पर अलग बयान दिया. उन्होंने कहा कि इस समय तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हमले के बाद आरोपी का सुराग जुटाने के लिए विभिन्न स्थानों पर जांच की जा रही है और आरोपियों तक पहुंचने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

सैफ अली खान पर धारदार हथियार से हुआ हमला
गौरतलब है कि गुरुवार तड़के चोरी के इरादे से घर में घुसे चोर ने अभिनेता सैफ अली खान पर धारदार हथियार से हमला किया. हमले में एक्टर घायल हो गए. इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई. अभिनेता के स्वास्थ्य को लेकर उनकी टीम की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि वह अब खतरे से बाहर हैं.

ये भी पढ़ें

सैफ अली खान पर हमले को लेकर CM देवेंद्र फडणवीस का आया बयान, बोले- 'मुझे लगता है कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget