एक्सप्लोरर

Pragya Thakur Health: साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की बिगड़ी तबीयत, कल ही मालेगांव ब्लास्ट केस में मिली है बड़ी राहत

Pragya Thakur Health: बीजेपी की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें गुरुवार (31 जुलाई) को मालेगांव ब्लास्ट केस में बड़ी राहत मिली थी.

मालेगांव ब्लास्ट केस में गुरुवार (31 जुलाई) को बरी हुईं बीजेपी की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत शुक्रवार (1 अगस्त) को बिगड़ गई. उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव ब्लास्ट केस की जांच करने वाले महाराष्ट्र एटीएस के अधिकारियों पर टॉर्चर करने के आरोप लगाती रही हैं. उन्होंने 6 नवंबर 2024 को एक्स पर खराब तबीयत वाली तस्वीर शेयर की थी. उन्होंने तब मालेगांव ब्लास्ट केस में कोर्ट में पेशी को लेकर कहा था कि जिंदा रही तो कोर्ट अवश्य जाऊंगी.

'मृत्यु दाई कष्ट' का किया जिक्र

भोपाल से पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था, ''कांग्रेस का टॉर्चर सिर्फ ATS कस्टडी तक ही नहीं मेरे जीवन भर के लिए मृत्यु दाई कष्ट का कारण हो गए. ब्रेन में सूजन,आंखों से कम दिखना, कानों से कम सुनना, बोलने में असंतुलन, स्टेरॉयड और न्यूरो की दवाओं से पूरे शरीर में सूजन एक हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है.''

गुरुवार को ही जब एनआईए की विशेष अदालत का फैसला आया तो प्रज्ञा ठाकुर ने पूछताछ के दिनों को याद करते हुए कहा कि मुझे 13 दिनों तक प्रताड़ित किया गया, मेरा जीवन बर्बाद कर दिया गया.

मालेगांव ब्लास्ट केस

महाराष्ट्र के मालेगांव शहर में 29 सितंबर 2008 को एक मस्जिद के पास विस्फोट हुआ. दावा किया गया कि एक मोटरसाइकिल में विस्फोटक लगाए गए थे. हम धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई और 101 लोग जख्मी हो गए. इस मामले में प्रज्ञा ठाकुर समेत सात लोग आरोपी थे. सभी को गुरुवार को एनआईए की विशेष अदालत ने बरी कर दिया.

एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) के मामलों की सुनवाई के लिए नियुक्त विशेष न्यायाधीश एके लाहोटी ने कहा कि आरोपी व्यक्ति संदेह का लाभ पाने के हकदार हैं.  मात्र संदेह वास्तविक सबूत की जगह नहीं ले सकता. उन्होंने कहा कि यह साबित नहीं हुआ है कि विस्फोट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल ठाकुर के नाम पर पंजीकृत थी, जैसा कि अभियोजन पक्ष ने दावा किया था.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
मुंबई में 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
मुंबई में 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
नागपुर में लव ट्रैंगल का खूनी अंजाम, हिस्ट्रीशीटर की हत्या
नागपुर में लव ट्रैंगल का खूनी अंजाम, हिस्ट्रीशीटर की हत्या
अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'
अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget