एक्सप्लोरर

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर महाराष्ट्र की जेलों से रिहा किए गए 189 कैदी, अच्छा आचरण बना आधार

रिहा किए गए कैदियों का चयन उनकी उम्र, जेल में बिताए समय, विकलांगता और उनके स्वास्थ्य की स्थिति के आधार पर किया गया है. इनमें से 162 कैदी अपनी 66 प्रतिशत सजा काट चुके हैं.

Maharashtra News: आज पूरा भारत गणतंत्र दिवस मना रहा है. गणतंत्र दिवस के मौके पर महाराष्ट्र की विभिन्न जेलों से  189 कैदियों को रिहा किया गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.  बता दें कि  राज्य सरकार ने 189 बंदियों को विशेष छूट देने का आदेश जारी किया था. जेल विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रिहा किए गए कैदियों में नासिक और नागपुर की केंद्रीय जेलों से 35, पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल से 20, नवी मुंबई की तलोजा सेंट्रल जेल से 16, ठाणे सेंट्रल जेल से 11 और मुंबई सेंट्रल जेल (आर्थर रोड जेल) से चार कैदी शामिल हैं.

अच्छे आचरण के आधार पर मिली रिहाई

महाराष्ट्र कारागार विभाग ने पिछले सप्ताह कहा था कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए केंद्र ने कुछ श्रेणियों के कैदियों को उनके अच्छे आचरण के आधार पर विशेष छूट और उन्हें तीन मौकों 15 अगस्त 2022,  26 जनवरी 2023 और 15 अगस्त 2023 पर रिहा करने का फैसला किया है.

162 कैदी काट चुके हैं 66 प्रतिशत सजा

उन्होंने कहा कि कैदियों का चयन उनकी उम्र, जेल में बिताए समय, विकलांगता और उनके स्वास्थ्य की स्थिति के आधार पर किया गया है. जिन कैदियों को रिहा किया गया है उनमें से 16 की उम्र 60 या इससे अधिक है और वो जेल में अपनी 50 प्रतिशत सजा का समय काट चुके हैं. वहीं 162 कैदी ऐसे हैं जो अपनी सजा का 66 प्रतिशत समय काट चुके हैं.

एक कैदी बेहद गरीब, जुर्माना अदा नहीं करने पर नहीं मिली रिहाई

वहीं इनमें से 10 कैदियों की उम्र 18 से 21 साल के बीच है, जिन्होंने कभी भी दोबारा कोई क्राइम नहीं किया, जबकि एक कैदी बहुत ही गरीब है, जो अपनी सजा तो काट चुका है लेकिन जुर्माने की रकम अदा ना करने की वजह से उसे रिहाई नहीं मिली. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में नौ केंद्रीय जेलों सहित कुल 60 जेल हैं. नवंबर 2022 तक इन जेलों में कुल कैदियों की संख्या 40 हजार से ज्यादा थी. 

यह भी पढ़ें:

Mumbai Fire: मुंबई के साकीनाका में 3 नंबर खाड़ी की झोपड़ी में लगी आग, आसपास की कई झोपड़ियां जलीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget