एक्सप्लोरर

सीएम देवेंद्र फडणवीस के करीबी रवींद्र चव्हाण बने महाराष्ट्र BJP के अध्यक्ष, जानें उनके बारे में सबकुछ

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी और RSS के करीबी रविंद्र चव्हाण महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चुने गए हैं. इस मौके पर उन्होंने कहा कि साधारण कार्यकर्ता भी इस पद तक पहुंच सकता है.

Maharashtra BJP President: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री रवींद्र चव्हाण को सर्वसम्मति से राज्य बीजेपी का अध्यक्ष चुना गया. स्थानीय निकाय चुनाव से पहले ये नियुक्ति अहम मानी जा रही है. रवींद्र चव्हाण के नाम की आधिकारिक घोषणा मुंबई के वर्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम में की गई. रवींद्र चव्हाण मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और आरएसएस के करीबी माने जाते हैं.

इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के चुनाव अधिकारी किरेन रिजिजू और अन्य वरिष्ठ बीजेपी नेता मौजूद थे. मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि रवींद्र चव्हाण विरोधियों के ‘तेरावे’ करेंगे, वे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक विपक्ष का ‘बारह’ नहीं बजा देते.” रवींद्र चव्हाण बीजेपी के 12वें प्रदेशाध्यक्ष हैं. 

क्या बोले रवींद्र चव्हाण?

बीजेपी अध्यक्ष बनने पर रवींद्र चव्हाण ने कहा कि 25 साल पहले भारतीय जनता पार्टी की भारतीयता को संजोने वाली विशाल विचारधारा से मैं जुड़ा. हमारी विचारधारा गंगा के समान पवित्र और प्रवाही है. "हिंदुत्व ही राष्ट्रत्व है" — यह विचार देने वाली इस गंगा ने मुझे अपने मुख्य प्रवाह में स्थान दिया. इस विचारधारा ने मुझे सामाजिक चेतना दी, जीवन की राह में मार्गदर्शन और उद्देश्य दिया, और जीने की दिशा दिखाई. मैं अपने अनुभव से कह सकता हूँ कि अगर हर कार्यकर्ता विचारधारा की रक्षा करेगा, तो वही विचारधारा उसकी रक्षा करेगी.

उन्होंने कहा, ''पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अमूल्य साथ, और जनता का आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है. इन्हीं के प्रेम और विश्वास की पूंजी के बल पर मैं प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व स्वीकार कर रहा हूं. आगे के इस सफर में भी आप सभी का स्नेह, विश्वास और अपनापन अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा.''

चव्हाण ने कहा, ''आज भारतीय जनता पार्टी का एक साधारण कार्यकर्ता महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष पद तक पहुंच सकता है — यही संगठन की असली ताकत है. यह ताकत बीजेपी के हर कार्यकर्ता को मिले, इसके लिए मैं सदैव प्रयासरत रहूंगा — यह मेरा वचन है. मुझ पर विश्वास जताकर प्रदेशाध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री आदरणीय अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित बीजेपी परिवार के सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं!''

रवींद्र चव्हाण कौन हैं?
• 2002: बीजेपी युवा मोर्चा के कल्याण उप-जिलाध्यक्ष बने.
• 2005: कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका में नगरसेवक बने.
• 2007: स्थायी समिति के सभापति बने.
• 2009 से लगातार: डोंबिवली विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार विधायक निर्वाचित हुए.
• 2016: फडणवीस सरकार में राज्यमंत्री बने.
• 2016–2019: बंदरगाह, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, मेडिकल एजुकेशन, अन्न व नागरिक आपूर्ति और ग्राहक संरक्षण जैसे 4 विभागों का कार्यभार राज्य मंत्री के रूप में संभाला.
• पालकमंत्री: रायगढ़ और पालघर जिलों के पालकमंत्री रहे.
• 2020: बीजेपी महाराष्ट्र प्रदेश महामंत्री नियुक्त हुए.
• 2022: शिंदे-फडणवीस सरकार में कैबिनेट मंत्री बने और दो विभागों का प्रभार मिला.
• सिंधुदुर्ग और पालघर जिलों के पालकमंत्री के रूप में कार्यरत.
• मंत्री रहते हुए प्रमुख योजनाएं शुरू कीं:
• ‘आनंदाचा शिधा’ (खुशियों की थैली)
• ‘रेशन आपल्या दारी’ (राशन आपके द्वार)
• कट्टर सावरकर अनुयायी: मॉरिशस महाराष्ट्र मंडल में स्वतंत्रता सेनानी सावरकर की प्रतिमा स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई.
• RSS और भाजपा की विचारधारा में दीक्षित.
• मुख्यमंत्री फडणवीस के करीबी माने जाते हैं.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे मेट्रो के लिए बन रही टनल के पास अवैध रूप से की 60 फीट खुदाई, बनाया 6 इंच का होल
पुणे मेट्रो के लिए बन रही टनल के पास अवैध रूप से की 60 फीट खुदाई, बनाया 6 इंच का होल
जितेंद्र आव्हाड का बड़ा दावा, 'CM फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए 38 विधायक...'
जितेंद्र आव्हाड का बड़ा दावा, 'CM फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए 38 विधायक...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: पाकिस्तान का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'ट्रंप से बात करने से अच्छा है PM मोदी...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: पाकिस्तान का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'ट्रंप से बात करने से अच्छा है PM मोदी...'
Mumbai News: आत्महत्या नहीं, हत्या थी! डेढ़ साल बाद खुला पत्नी की मौत का राज, प्रेमिका के लिए पति ने दी थी सुपारी
आत्महत्या नहीं, हत्या थी! डेढ़ साल बाद खुला पत्नी की मौत का राज, प्रेमिका के लिए पति ने दी थी सुपारी

वीडियोज

खार्ग द्वीप बना नया रणक्षेत्र...ईरान ने तैनात की मिसाइलें!
अब EV पर मिलेगा बड़ा फायदा! नई EV Policy में ₹1 लाख तक सब्सिडी | Auto Live
ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
जितेंद्र आव्हाड का बड़ा दावा, 'CM फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए 38 विधायक...'
जितेंद्र आव्हाड का बड़ा दावा, 'CM फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए 38 विधायक...'
दिल्ली हाई कोर्ट ने गौतम गंभीर के पक्ष में सुनाया फैसला, AI के गलत इस्तेमाल पर उठाई थी आवाज
दिल्ली हाई कोर्ट ने गौतम गंभीर के पक्ष में सुनाया फैसला, AI के गलत इस्तेमाल पर उठाई थी आवाज
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'धुरंधर 2' ने सिर्फ तीन दिन में ही 'बॉर्डर 2' को चटा दी थी धूल, सनी देओल की फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन कर लिया क्रॉस
'धुरंधर 2' ने सिर्फ तीन दिन में ही 'बॉर्डर 2' को चटा दी थी धूल, सनी देओल की फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन कर लिया क्रॉस
Homemade Raisins: घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
Covid Variant 2026: आ गया कोरोना का 'सुपर वेरिएंट', क्या फेल हो जाएगी आपकी वैक्सीन? वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा
आ गया कोरोना का 'सुपर वेरिएंट', क्या फेल हो जाएगी आपकी वैक्सीन? वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा
एथेनॉल के चूल्हे चलाना कितना फायदेमंद, जानें ये एलपीजी सिलेंडर से कितने पड़ते हैं सस्ते?
एथेनॉल के चूल्हे चलाना कितना फायदेमंद, जानें ये एलपीजी सिलेंडर से कितने पड़ते हैं सस्ते?
Embed widget