एक्सप्लोरर

Maharashtra Lok Sabha Election 2024: 'शरद पवार और मैं रोज मिलते हैं, अब अजित पवार...', रामदास अठावले का बड़ा दावा

Ramdas Athawale on Sharad Pawar: रामदास अठावले ने कहा कि भले ही हमारे दल अलग हों लेकिन हम दोस्त हैं. दिल्ली में मैं हर दिन उनसे (शरद पवार) से मिलता हूं.

Maharashtra Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास अठावले ने शरद पवार को लेकर दिए एक बयान से महाराष्ट्र में सियासी पारा हाई कर दिया है. उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली में हर दिन शरद पवार से मिलता हूं. उन्होंने कहा कि भले ही हमारी पार्टियां अलग-अलग हैं, लेकिन हम दोस्त हैं. रामदास अठावले का बयान ऐसे समय में आया है जब सात मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग होनी है.

आरपीआई चीफ रामदास अठावले ने कहा, "बाला साहेब ठाकरे और शरद पवार भी हमारी तरह दोस्त थे. मैं भविष्य में उनके करीब जाने की कोशिश करूंगा. अठावले ने कहा कि अब अजित पवार हमारे साथ आ गए हैं शरद पवार रुके हैं, हम आगे इस बारे में सोचेंगे."

रामदास अठावले ने ये भी कहा कि मुझे कुछ सीटें मिलने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हमें एक सीट भी नहीं दी गई, बावजूद इसके मैं बीजेपी के साथ हूं. उन्होंने कहा कि महायुति के नेताओं ने कोशिश की होती तो कुछ सीटें हमें मिल सकती थीं. उन्होंने कहा कि मैं 2026 तक राज्यसभा सांसद हूं और इसके बाद भी मैं महायुति के साथ रहूंगा.

रामदास अठावले ने आगे कहा कि मुझे सीट नहीं मिली, लेकिन मैं फिर भी महायुति के साथ हूं. हमने देवेंद्र फडणवीस से बातचीत की है. अठावले ने कहा कि हमें केंद्र में मंत्री पद मिलेगा.

रामदास अठावले ने कहा, ''मैं दिल्ली में हर दिन शरद पवार से मिलता हूं, भले ही हमारी पार्टियां अलग-अलग हैं, लेकिन हमारी दोस्ती बनी हुई है.'' वहीं उनके इस बयान से सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है.

बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक घटनाक्रम तेज हो गया है. देश में दो चरण के चुनाव हो चुके हैं. महाराष्ट्र में भी कुछ इलाकों में मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अगला चरण सात मई को होगा. इस चरण में पश्चिमी महाराष्ट्र के महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. वहीं तीसरे चरण की वोटिंग से पहले सभी राजनीतिक नेता जोर-शोर से प्रचार में जुट गए हैं.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस छोड़ने के बाद संजय निरुपम ने तय किया नया सियासी ठिकाना, इस पार्टी में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Embed widget