एक्सप्लोरर

Maharashtra: महात्मा गांधी पर संभाजी भिड़े के बयान पर बिफरे रामदास अठावले, कहा- 'इस उम्र में नहीं देता शोभा...'

Sambhaji Bhide Remark: संभाजी भिड़े ने महात्मा गांधी पर की गई अपनी एक टिप्पणी पर आलोचनाओं को दावत दे दी है. कांग्रेस नेता नाना पटोले ने उनकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है.

Sambhaji Bhide On Mahatma Gandhi: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatama Gandhi) को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दक्षिणपंथी एक्टिविस्ट संभाजी भिड़े (Sambhaji Bhide) घिर गए हैं. विपक्षी पार्टियां जहां भिड़े के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही हैं वहीं अब एनडीए में शामिल आरपीआई के नेता रामदास अठावले (Ramdas Athawale) ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री से मांग की है कि वे भिड़े के खिलाफ कार्रवाई करें. 

रामदास अठावले ने कहा कि ''सांभाजी भिड़े के बयान ने जनता की भावनाओं को आहत किया है. गांधी जी स्वतंत्रता सेनानी थे. सांभाजी को इस उम्र में गांधी जी के खिलाफ ऐसा बयान देना शोभा नहीं देता है. इसलिए मुझे लगता है कि डिप्टी सीएम और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को सांभाजी भिडे़ के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.''

भिड़े का बयान शर्मनाक- बालासाहेब थोराट
संभाजी के बयान के बाद कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कार्रवाई की मांग की. उन्होंने भिड़े के बयान को शर्मनाक करार देते हुए कहा कि संभाजी भिड़े की मानसिकता विकृत है. राष्ट्रपति के बारे में उनके बयान ने देश को आहत किया है. उधर, विरोध के बीच राजापेठ पुलिस ने भिड़े के खिलाफ केस दर्ज किया है. 

कांग्रेस ने दी आंदोलन करने की चेतावनी
कार्रवाई की मांग किए जाने के बाद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने साफ तौर पर कहा कि भिड़े का बीजेपी से कोई  संबंध नहीं है. फडणवीस ने कहा कि मैं संभाजी भिड़े के बयान की निंदा करता हूं. महात्मा गांधी राष्ट्रपिता हैं. उनके खिलाफ इस तरह का बयान अनुचित है. इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. राज्य सरकार इस मामले में उचित कार्रवाई करेगी. कांग्रेस के एक अन्य नेता नाना पटोले ने भिड़े की गिरफ्तारी की मांग की है और उन्होंने कहा कि अगर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया तो कांग्रेस राज्यभर में आंदोलन करेगी.

ये भी पढ़ें- Sambhaji Bhide Remarks: महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप, हिंदुत्ववादी नेता संभाजी भिड़े के खिलाफ केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget