एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: 'आज पुरानी यादें ताजा हो गईं', कारसेवकों के साथ फोटो शेयर कर बोले देवेंद्र फडणवीस, संजय राउत ने बोला हमला

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या जा रहे कारसेवकों के साथ नागपुर रेलवे स्टेशन से अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लिखा कि ‘आज पुरानी यादें ताजा हो गईं.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को नागपुर रेलवे स्टेशन से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या जा रहे कारसेवकों के साथ नजर आ रहे हैं. फडणवीस ने तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा ‘आज पुरानी यादें ताजा हो गईं. उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में बहुप्रतीक्षित राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह सोमवार को किया जाएगा, जिसके अनुष्ठान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिस्सा लेंगे. प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन बाद मंदिर को जनता के लिए खोल दिया जाएगा.

फडणवीस ने 'एक्स' पर एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, ‘‘जब अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो रहा होगा तो यह तस्वीर पुरानी यादें ताजा कर देगी.

फडणवीस की पोस्ट पर संजय राउत का निशाना
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पोस्ट के बारे में पूछे जाने पर शिवसेना-उद्घव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने नासिक में मीडिया से कहा, ''हमें सबूत देने की जरूरत नहीं है. राम मंदिर आंदोलन में शिवसेना के योगदान पर सवाल उठाना बचकाना है. तस्वीर नागपुर रेलवे स्टेशन पर ली गई थी. जबकि हमारे पास अयोध्या में गुंबद (बाबरी मस्जिद का जिक्र) पर शिवसैनिकों के चढ़े होने की तस्वीरें हैं. 

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जाएंगे एकनाथ शिंदे
वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खुद जानकारी देते हुए बताया कि वे 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगे और क्योंकि उनकी योजना बाद में मंत्रिमंडल के अपने सहयोगियों के साथ-साथ विधायकों और लोकसभा सदस्यों को लेकर अयोध्या में रामलला के ‘दर्शन’ करने की है. सीएम शिंदे ने कहा अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कुछ लोगों के साथ जाने के बजाय मैं राज्य मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के साथ-साथ विधायकों और सांसदों को लेकर बाद में जाऊंगा. उन्होंने कहा मंदिर हमारी आस्था और गौरव से जुड़ा है. मैं अधिकारियों और श्रद्धालुओं को राम मंदिर ले जाना चाहूंगा.

यह भी पढ़ें: Maratha Reservation: मराठा आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे का 'मुंबई मार्च' शुरू, CM एकनाथ शिंदे ने अब की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: जेनिथ वॉटरफॉल में आफत में फंसी सैलानियों की जान, ऐसे किया रेस्क्यू
महाराष्ट्र: जेनिथ वॉटरफॉल में आफत में फंसी सैलानियों की जान, ऐसे किया रेस्क्यू
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget