एक्सप्लोरर

राजश्री मोरे से बदसलूकी पर राज ठाकरे की पार्टी MNS पर भड़के अबू आजमी, 'इन लोगों को...'

Rajshree More News: राजश्री मोरे से बदसलूकी मामले में अबू आजमी प्रतिक्रिया दी. आरोपी राहिल शेख पर कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि एमएनएस समाज को बांटने की राजनीति कर रही है.

Abu Azmi Reacted On Rajshree More Issue: मुंबई में मराठी भाषा को लेकर चल रहे विवाद के बीच समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आजमी ने एमएनएस नेता जावेद शेख के बेटे राहिल शेख पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मराठी भाषा और संस्कृति का सम्मान हर नागरिक को करना चाहिए, लेकिन कुछ लोग सिर्फ दिखावे के लिए मराठी प्रेम जताते हैं.

'बदसलूकी का वीडियो शर्मनाक'

अबू आजमी ने कहा कि जिस तरह से राहिल शेख का राजश्री मोरे से की गई बदसलूकी का वीडियो सामने आया है, वह शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि "ऐसा लगता है कि इन लोगों को लड़ाई-झगड़े की आदत है. इन्हें मराठी से कोई प्रेम नहीं है. अगर होता तो ये मराठी महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करते. ये बस जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहे हैं."

'मराठी के नाम पर झगड़ा कराना इनका काम'

आजमी सवाल उठाया कि “एमएनएस के लोगों ने मराठी समाज के लिए कौन सा काम किया? उन्होंने आज तक सिर्फ मराठी और उत्तर भारतीयों को लड़ाना. हिंदू मराठी के नाम झगड़ा कराना. ये काम इनका है. मैं नहीं समझता हूं कि ये लोग मराठी जनता के लिए कोई अच्छा काम कर रहे हैं."

'पुलिस सत्ता पक्ष के लोगों को हाथ लगाने को तैयार नहीं'

अबू आजमी ने लॉ एंड ऑर्डर पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि "पुलिस सत्ता पक्ष के लोगों को हाथ लगाने को तैयार नहीं है. हम एफआईआर करने जाते हैं. पुलिस एफआईआर लेती नहीं है और दूसरे लोगों की एफआईआर ले लेती है. पुलिस सत्ता पक्ष के लोगों की बात सुनती है."

'ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो'

उन्होंने कहा कि "जिस तरह से एमएनएस के नेता के बेटे ने इतना बड़ा एक्सीडेंट किया, औरत के साथ बदतमीजी की, ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए." आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि "ये सरकार का ढीलापन है. सरकार सोचती है कि हमें वोट मिले, अगर लॉ एंड ऑर्डर खराब है तो चलेगा." उन्होंने कहा कि इस तरह की चीज महाराष्ट्र के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है.

महाराष्ट्र की जमीन ने लोगों को बनाया करोड़पति- आजमी 

अबू आजमी ने BJP सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में लोग भूखे आते हैं. महाराष्ट्र की जमीन बहुत अच्छी है. यहां पर मराठी भाइयों के साथ हमारे उत्तर भारतीयों के बहुत से लोग आते हैं. ये कुछ थोड़े से लोग हैं, जो अपनी जमीन तलाश कर रहे हैं. राजनीतिक फायदे के लिए लोगों को लड़ा रहे.

उन्होंने कहा कि "महाराष्ट्र में कई हजार लोग ट्रेन में बगैर टिकट के आए थे और आने के बाद वो करोड़पति, अरबपति बन चुके हैं." बता दें कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजश्री मोरे का एक वीडियो वायरल हुआ है. MNS नेता जावेद शेख का बेटा राहिल शेख राजश्री के साथ दुर्व्यवहार करता नजर आ रहा है.  

About the author पंकज यादव

मेरा नाम पंकज यादव है. मैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला हूं. मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बीबीएयू यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. मुझे पत्रकारिता में लगभग 8 साल का अनुभव है. मैंने इस दौरान अलग-अलग मीडिया संस्थानों लाइव टुडे न्यूज चैनल, इनशॉर्ट्स न्यूज ऐप और दैनिक भास्कर डिजिटल के लिए काम किया है. मुझे पॉलिटिकल, खेल और फीचर से जुड़े लेख लिखना पसंद है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
Iran Warning US: 'हमला किया तो जंग...', अमेरिका की सैन्य तैनाती पर ईरान की कड़ी चेतावनी, जानें क्या बोले ट्रंप
'हमला किया तो जंग...', अमेरिका की सैन्य तैनाती पर ईरान की कड़ी चेतावनी, जानें क्या बोले ट्रंप
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई वजह, बोलीं- 'प्यार कर सकती हूं लेकिन शादी...'
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई शादी न करने की वजह
Indian Squad: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट के लिए हुआ टीम इंडिया का एलान, इस गेंदबाज को पहली बार मिला मौका
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट के लिए हुआ टीम इंडिया का एलान, इस गेंदबाज को पहली बार मिला मौका

वीडियोज

Jammu Kashmir Heavy Snowfall: जम्मू-कश्मीर समेत ठंड से ठिठुर गई ये जगह | Weather News | ABP
Himachal Pradesh News: Shimla में बर्फबारी का कहर, आपस में टकराए 3 ट्रक |
Venezuela–China Oil Debt Story | Loans, Oil & Geopolitics Explained | Paisa Live
Copper: 10,000 साल पुराना Metal जो Future Economy चला रहा है | The Red Gold Story | Paisa Live
Gold–Silver ETF Crash Explained | 2% गिरावट, ETF 15% क्यों टूटता है? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
Iran Warning US: 'हमला किया तो जंग...', अमेरिका की सैन्य तैनाती पर ईरान की कड़ी चेतावनी, जानें क्या बोले ट्रंप
'हमला किया तो जंग...', अमेरिका की सैन्य तैनाती पर ईरान की कड़ी चेतावनी, जानें क्या बोले ट्रंप
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई वजह, बोलीं- 'प्यार कर सकती हूं लेकिन शादी...'
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई शादी न करने की वजह
Indian Squad: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट के लिए हुआ टीम इंडिया का एलान, इस गेंदबाज को पहली बार मिला मौका
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट के लिए हुआ टीम इंडिया का एलान, इस गेंदबाज को पहली बार मिला मौका
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
किस बीमारी की चपेट में हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, जानें तबीयत बिगड़ने की वजह?
किस बीमारी की चपेट में हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, जानें तबीयत बिगड़ने की वजह?
फोन में गलती से भी मत रख लेना ये चीजें, वरना घर से ही उठा लेगी पुलिस
फोन में गलती से भी मत रख लेना ये चीजें, वरना घर से ही उठा लेगी पुलिस
Embed widget