एक्सप्लोरर

BJP पर भड़के राज ठाकरे, कहा- 'दूसरी पार्टियों के विधायकों को तोड़े बिना पहले अपनी पार्टी...'

Raj Thackeray News: राज ठाकरे ने बीजेपी को नसीहत देते हुए कहा कि पहले वह सड़कें बनाना सीखे. उन्होंने महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में सड़कों में हो रहे गड्ढे को लेकर सरकार की आलोचना की.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार (16 अगस्त) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी पार्टी पहले अन्य दलों के विधायकों को तोड़े बिना अपनी पार्टी बनाकर दिखाए. मुंबई के बाहरी इलाके पनवेल में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में सड़कों पर हो रहे गड्ढों के लिए भी राज्य सरकार की आलोचना की.

एमएनएस प्रमुख ने कहा कि कहा कि मुंबई-गोवा राजमार्ग का निर्माण 16-17 वर्ष से चल रहा है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ है. राज ठाकरे ने कहा, ‘‘हमारा अमित (ठाकरे का बेटा) कहीं जा रहा था और टोल नाका टूट गया. बीजेपी ने कहा कि पहले सड़क बनाना सीखो, फिर टोल बूथ. मुझे लगता है कि बीजेपी को दूसरी पार्टियों के विधायकों को तोड़े बिना पहले अपनी पार्टी बनाना सीखना चाहिए.’’

Maharashtra: क्या मीटिंग में अजित पवार ने कोई ऑफर दिया? शरद पवार ने सवाल पर दिया ये जवाब

राज ठाकरे ने ट्वीट करते हुए कहा, "मेरी महाराष्ट्र के सैनिकों से अपील है कि इस राज्य में चाहे कोई भी हाईवे हो या अंदरूनी शहर की सड़कें हों, हर जगह गड्ढे ही गड्ढे हैं तो फिर इन गड्ढों में पेड़ लगाओ, इससे कम से कम प्रशासन सड़क के गड्ढों पर तो ध्यान देगा."

वह पिछले महीने पार्टी नेता अमित ठाकरे को टोल नाके पर रोके जाने के बाद कथित तौर पर कुछ एमएनएस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई तोड़फोड़ की घटना का जिक्र कर रहे थे. राज्य में जून 2022 के बाद से बड़े राजनीतिक टकराव देखने को मिले हैं. शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) दो गुटों में बंट गई है. दोनों दलों के एक-एक गुट ने सत्ता में शामिल होने के लिए बीजेपी के साथ हाथ मिला लिया है. एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे से अलग होकर बीजेपी के साथ हैं और राज्य में मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे हैं तो वहीं शरद पवार के भतीजे अजित पवार भी सरकार में शामिल हो चुके हैं और वो डिप्टी सीएम हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गर्भावस्था के आधार पर TCS केस की आरोपी निदा खान को जमानत, कोर्ट ने श्रीकृष्ण के जन्म का किया जिक्र
गर्भावस्था के आधार पर TCS केस की आरोपी निदा खान को जमानत, कोर्ट ने श्रीकृष्ण के जन्म का किया जिक्र
अगर BJP के साथ गए शरद पवार तो लोकसभा में बिगड़ जाएगा विपक्ष का गणित! आंकड़ों से समझें
अगर BJP के साथ गए शरद पवार तो लोकसभा में बिगड़ जाएगा विपक्ष का गणित! आंकड़ों से समझें
पुणे: स्कूल यूनिफॉर्म खरीद में भ्रष्टाचार, संजय राउत ने उठाए ई-टेंडरिंग पर सवाल, CM को लिखा पत्र
पुणे: स्कूल यूनिफॉर्म खरीद में भ्रष्टाचार, संजय राउत ने उठाए ई-टेंडरिंग पर सवाल, CM को लिखा पत्र
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget