एक्सप्लोरर

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में करेंगे गठबंधन या अकेले लड़ेंगे? राज ठाकरे का बड़ा ऐलान

Maharashtra Assembly Election 2024: लोकसभा चुनाव में राज ठाकरे ने बिना शर्त एनडीए को समर्थन देने का फैसला किया था. अब विधानसभा चुनाव को लेकर भी उन्होंने बड़ा ऐलान कर दिया है.

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने ऐलान किया है कि वो महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी. लोकसभा चुनाव में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को बिना शर्त समर्थन दिया था और महायुति के नेताओं के लिए प्रचार भी किया था. अब उन्होंने विधानसभा में अकेले लड़ने का फैसला लिया है.

चुनाव के बाद सरकार में होगी एमएनएस- राज ठाकरे

बुधवार (16 अक्टूबर) को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वो बाकी दलों से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा, "हम पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे. चुनाव के बाद एमएनएस सरकार में होगी. एमएनएस सभी राजनीतिक दलों के बीच सबसे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी.''

शिंदे सरकार के इस फैसले का किया स्वागत

महाराष्ट्र के 'फायर ब्रांड' नेता ने एकनाथ शिंदे की सरकार के उस फैसले का स्वागत किया जिसमें मुंबई के पांच एंट्री प्वाइंट्स पर हल्के वाहनों का टोल नहीं लगेगा. उन्होंने कहा कि एमएनएस इसकी कई सालों से वकालत करती आ रही है.

राज ठाकरे ने 2006 में बनाई थी अपनी पार्टी

राज ठाकरे ने साल 2006 में अविभाजित शिवसेना से अलग होकर अपनी अलग पार्टी बनाई थी. 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी का खुलकर समर्थन किया था. हालांकि, बाद के दिनों में वो कड़े आलोचक बन गए. लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में उन्होंने एक बार फिर से पीएम मोदी का समर्थन किया था.

2014, 2019 में मिली मात्र एक सीट

राज ठाकरे को पिछले विधानसभा चुनाव में कुछ खास सफलता नहीं मिली थी. 2019 के चुनाव में उन्होंने राज्य की कुल 288 सीटों में से 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और महज एक सीट पर ही पार्टी को जीत मिली थी. 2014 में भी पार्टी को एक सीट से ही संतोष करना पड़ा था. 

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव, 23 को नतीजे

महाराष्ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को सभी विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है. नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. 

महाराष्ट्र में चुनाव के ऐलान के साथ ही महायुति को झटका, RSP अध्यक्ष ने लिया बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
Embed widget