एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे से गठबंधन अब भी तय नहीं? राज ठाकरे ने MNS नेताओं को दिया आदेश- 'कुछ भी बोलने से पहले...'

Raj Thackeray News: राज ठाकरे ने MNS नेताओं को शिवसेना UBT से गठबंधन पर बोलने से मना किया है, जिससे संभावित गठबंधन को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई है.

Raj-Uddhav Thackeray Alliance: राज ठाकरे ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) नेताओं को जो आदेश दिया है, उससे राज्य में सियासी टेंशन बढ़ गई है. भाई उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी से संभावित गठबंधन की चर्चा के बीच राज ठाकरे ने अपने नेताओं से कहा कि इस मुद्दे पर कोई भी बयान न दिया जाए. 

राज ठाकरे ने अपने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिया है कि गठबंधन के बारे में कुछ भी बोलने से पहले उनकी अनुमति लें. बिना परमिशन के कोई चर्चा न करें. 

ठाकरे भाइयों के साथ आने पर भ्रम की स्थिति
इस आदेश के चलते उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के बीच संभावित गठबंधन को लेकर अब भ्रम की स्थिति बन गई है.

हाल ही में वर्ली के NSCI डोम में आयोजित संयुक्त मराठी जल्लोष मेळावा कार्यक्रम में ठाकरे बंधु एक ही मंच पर एक साथ नजर आए थे. इसके बाद दोनों दलों के बीच गठबंधन की चर्चाओं ने जोर पकड़ा था, लेकिन अब राज ठाकरे द्वारा अपने पदाधिकारियों को दिए गए इस स्पष्ट निर्देश ने इन अटकलों को लेकर एक नया संशय खड़ा कर दिया है.

मराठी के मुद्दे पर साथ आने वाले थे दोनों भाई
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने 20 साल बाद मिलकर मराठी विजय रैली निकाली, जिसके जरिए मराठी भाषी जनता को साधा और यह संदेश दिया गया कि ठाकरे भाई मराठी भाषा और मराठी मानुस के हित के लिए एक साथ हैं. इस रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने नगर निकाय चुनावों का बिगुल भी बजा दिया. उन्होंने कहा कि वे एकजुट रहने के लिए एकसाथ आए हैं और साथ मिलकर BMC और महाराष्ट्र में सत्ता हासिल करेंगे.

वहीं, राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवी पर निशाना साधा और कहा कि सीएम ने ठाकरे भाइयों को साथ लाकर वह काम कर दिखाया जो बालासाहेब ठाकरे भी नहीं कर पाए थे. 

2005 में अलग हुए थे राज ठाकरे
दरअसल, साल 2005 में राज ठाकरे अविभाजित शिवसेना से अलग होकर चले गए थे. तब उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) का गठन किया. 

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
Mumbai News: बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget