एक्सप्लोरर

राज ठाकरे की पार्टी ने उद्धव गुट, कांग्रेस समेत इन दलों को भेजा पत्र, 26 अप्रैल को क्या करने जा रही MNS?

Raj Thackeray News: राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की तरफ से कहा गया कि हमारा मकसद है कि जनता की आवाज सरकार तक पहुंचे और प्रशासन इन समस्याओं पर ठोस कदम उठाए.

Raj Thackeray MNS News: राज्य के प्रशासनिक कामकाज पर नजर रखने के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने राज ठाकरे के नेतृत्व में पहले 'शैडो कैबिनेट' की स्थापना की थी. हालांकि वह प्रयोग ज्यादा सफल नहीं रहा. अब मनसे ने एक नया प्रयोग करते हुए 'प्रतिपालिका सभागृह' आयोजित करने का निर्णय लिया है. यह विशेष सभा 26 अप्रैल को शाम 5 बजे मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय के सामने स्थित पत्रकार भवन में आयोजित की जाएगी.

इस समय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) का संचालन प्रशासकीय अधिकारियों के माध्यम से हो रहा है, क्योंकि पिछले तीन वर्षों से कोई निर्वाचित जनप्रतिनिधि नहीं है. मनसे का कहना है कि इसी कारण आम जनता की समस्याएं उपेक्षित रह जा रही हैं. इसी के विरोध में और जनता की आवाज उठाने के उद्देश्य से यह 'प्रतिपालिका सभागृह' आयोजित किया जा रहा है.

'की जाए खुली चर्चा'
मनसे के महासचिव संदीप देशपांडे की ओर से मुंबई के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं को पत्र भेजकर इस सभा में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है. इस सभा में 'प्रतिमा महापौर' की भी नियुक्ति की जाएगी और मुंबई से जुड़ी अहम समस्याओं जैसे सड़कों की हालत, स्वास्थ्य सेवाएं और आपदा प्रबंधन जैसे विषयों पर खुली चर्चा की जाएगी.

इन दलों को भेजा निमंत्रण
मनसे ने बीजेपी मुंबई अध्यक्ष आशिष शेलार, राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के सिद्धार्थ कांबळे, समाजवादी पार्टी के सईदभाई शेख, कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के आदित्य ठाकरे, शिवसेना (शिंदे गुट) के मंत्री उदय सामंत सहित कई अन्य नेताओं को भी निमंत्रण भेजा है.

मनसे के निमंत्रण पत्र में क्या लिखा है?
मनसे ने पत्र में लिखा, "मुंबई महानगरपालिका दो पहियों पर चलती है. प्रशासन और जनप्रतिनिधि, लेकिन बीते तीन वर्षों से जनप्रतिनिधियों वाला पहिया ठप पड़ा है. मुंबई को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन नगर निगम में कोई चर्चा का मंच न होने से समाधान नहीं निकल पा रहा."

पत्र में आगे लिखा, "इसलिए हमने 'प्रतिपालिका सभागृह' की अवधारणा रखी है, जहां विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मिलकर मुंबई की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा करेंगे. हमारा मकसद है कि जनता की आवाज सरकार तक पहुंचे और प्रशासन इन समस्याओं पर ठोस कदम उठाए. यह मंच पूरी तरह गैर-राजनीतिक होगा और सिर्फ जनता के हितों के लिए समर्पित रहेगा."

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget