एक्सप्लोरर

विदेश में राज ठाकरे, अब बेटे अमित ठाकरे ने कर दिया कुछ ऐसा, MNS कार्यकर्ताओं को दिया बड़ा संदेश

Amit Thackeray Letter: अमित ठाकरे ने मराठी भाषा को लेकर एमएनएस कार्यकर्ताओं से जनजागृति बैठकें आयोजित करने की अपील की है. आंदोलन के दौरान किसी तरह की हिंसा न हो ये हिदायत भी दी.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत महाराष्ट्र सरकार ने पहली से पांचवी कक्षा तक हिंदी भाषा अनिवार्य किया है. इसे लेकर राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आक्रामक है. राज ठाकरे ने कहा है की इस सख्ती को महाराष्ट्र में लागू नहीं होने देंगे. राज ठाकरे के साथ साथ उनके बेटे अमित ठाकरे ने महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के कार्यकर्ताओं को पत्र जारी किया है. इस पत्र में हिंदी भाषा की अनिवार्यता रोकने के लिए कई कदम उठाने के लिए कहा गया है. 

अमित ठाकरे की चिट्ठी में क्या कुछ कहा गया?

अमित ठाकरे अपने पत्र में कहा, "स्नेह जय महाराष्ट्र! राज्य शासन द्वारा लिए गए हिंदी भाषा की अनिवार्यता संबंधी निर्णय के परिपेक्ष में, महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के अध्यक्ष, माननीय अमितसाहेब ठाकरे ने इस संदर्भ में एक पत्र जारी किया है. यह पत्र इस संदेश के साथ संलग्न है. मनविसे के पदाधिकारियों को निम्नलिखित कार्य तत्परता और जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करने होंगे. ये कार्य निर्धारित नीति के अनुसार, रचनात्मक तरीके से और पूरी संयमितता के साथ किए जाने चाहिए.

  • माननीय अमितसाहेब ठाकरे का पत्र अपने जिले/शहर की सभी सरकारी एवं निजी, मराठी तथा अंग्रेज़ी माध्यम की स्कूलों के प्रधानाध्यापक, संचालक आदि तक पहुंचाना.
  • पत्र वितरण के पश्चात, स्कूलों के बाहर या अपने विभाग के प्रमुख चौराहों पर मनविसे की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाना. इस अभियान के माध्यम से नागरिकों के बीच हिंदी अनिवार्यता के विरोध का संदेश प्रभावी रूप से पहुँचाया जाए, इसका विशेष ध्यान रखें.
  • अपने क्षेत्र के शिक्षकों, शिक्षा विशेषज्ञों, मराठी भाषा के अभ्यासकों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करें और उनकी प्रतिक्रियाएं जानें. साथ ही, हिंदी अनिवार्यता के निर्णय के प्रभाव पालकों को समझाने हेतु स्कूलों में जनजागृति बैठकों का आयोजन करें.
  • अपने विभाग के प्रमुख चौराहों पर माननीय राजसाहेब ठाकरे के पत्र के बैनर लगवाएं, जिससे यह भूमिका अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे.
  • अपने क्षेत्र में किए गए सभी उपक्रमों के फ़ोटो, वीडियो तथा संक्षिप्त विवरण विभागीय पदाधिकारियों के माध्यम से आगे भेजें, ताकि राज्यस्तरीय रिपोर्ट में उनका समावेश किया जा सके.

'आंदोलन में किसी तरह की हिंसा न हो'

अपनी चिट्ठी में अमित ठाकरे ने कहा, "जैसा कि पहले उल्लेख किया गया है, उपरोक्त सभी गतिविधियाँ अत्यंत रचनात्मक, संयमित और शांतिपूर्ण तरीके से की जानी चाहिए. यह सुनिश्चित करें कि यह आंदोलन किसी भी प्रकार से हिंसात्मक न हो. जय महाराष्ट्र! जय एमएनएस!"

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में एक बार फिर भाषा विवाद बढ़ता जा रहा है. बीते दिनों राज ठाकरे के कार्यकर्ताओं ने हिंदी भाषा बोलने और मराठी नहीं आने पर शॉपिंग मार्ट के कर्मचारी, बिल्डिंग सुरक्षा गार्ड और बैंक कर्मचारी को मारा पीटा भी था.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरेगांव में कल शिवसेना का दशहरा सम्मेलन, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित
गोरेगांव में कल शिवसेना का दशहरा सम्मेलन, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित
Gokul Result: गोकुल चुनाव में महायुति को बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन ने मारी बाजी
गोकुल दूध संघ रिजल्ट: महायुति को बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन ने मारी बाजी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: CM फडणवीस पर भड़की कांग्रेस, सपकाल बोले- 'ये इतिहास के सबसे...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: CM फडणवीस पर भड़की कांग्रेस, सपकाल बोले- 'ये इतिहास के सबसे...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget