एक्सप्लोरर

राज ठाकरे ने की CM एकनाथ शिंदे से मुलाकात, महाराष्ट्र में क्या खिचड़ी पक रही है?

Raj Thackeray-Eknath Shinde: महाराष्ट्र चुनाव के बीच मनसे के प्रमुख राज ठाकरे की सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात अहम मानी जा रही है. दोनों के बीच क्या चर्चा हुई, अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है.

Raj Thackeray Meets CM Eknath Shinde: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले मनसे प्रमुख राज ठाकरे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने उनके सरकारी आवास वर्षा बंगले पर पहुंचे. आगामी विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि को देखते हुए यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

बताया जा रहा है कि राज ठाकरे और सीएम एकनाथ शिंदे के बीच बंद कमरे में करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई है. अब राजनीतिक गलियारे में हलचल है कि विधानसभा चुनाव में अब मनसे प्रमुख फिर से महायुति को समर्थन देने का मूड बना रहे हैं?

मनसे पदाधिकारियों के साथ राज ठाकरे की बैठक
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करने के बाद मनसे प्रमुख राज ठाकरे वर्षा बंगले से बाहर आ गए. इस दौरान दोनों की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई थी. अब राज ठाकरे अपने पार्टी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे. सीएम शिंदे के साथ करीब 30 मिनट तक चली बैठक में जो भी बातचीत हुई अब उसे अपनी पार्टी के पदाअधिकारियो तक पहुंचाएंगे. 


राज ठाकरे ने की CM एकनाथ शिंदे से मुलाकात, महाराष्ट्र में क्या खिचड़ी पक रही है?

विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का लिया था फैसला
गौरतलब है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे ने कुछ समय पहले ही यह ऐलान किया था कि वह इस बार का विधानसभा चुनाव किसी के साथ मिलकर नहीं बल्कि अकेले अपने दम पर लड़ेंगे. हालांकि, चुनाव से ठीक पहले सीएम एकनाथ शिंदे से की गई ये मुलाकात कई तरह के कयासों को आमंत्रण दे रही है. 

लोकसभा चुनाव में नहीं बन पाई थी बात
दरअसल, लोकसभा चुनाव में राज ठाकरे ने महायुति को समर्थन देने का फैसला किया था. उस दौरान उन्होंने मनसे के लिए दो सीटों की मांग की थी, लेकिन बीजेपी उन्हें केवल एक सीट देने को तैयार थी. राज ठाकरे लोकसभा चुनाव के समय बीजेपी रैलियों और जनसंबोधन में भी शामिल दिखे थे और बीजेपी नेताओं के साथ स्टेज भी शेयर किया था. हालांकि, राज ठाकरे को यह सौदा मंजूर नहीं था, इसलिए उन्होंने बीजेपी द्वारा दिया गया ऑफर ठुकरा दिया और मनसे ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा.

यह भी पढ़ें: 'नाना पटोले को मुख्यमंत्री पद मिले, वरना...', कांग्रेस नेता के बयानों ने MVA में बढ़ाई टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget