एक्सप्लोरर

राज ठाकरे के इस बड़े नेता को फोन पर मिली धमकी, मराठी भाषा विवाद के बीच किसने दी चेतावनी?

Raj Thackeray News: महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर सियासी विवाद जारी है. इस बीच, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के मुंबई शहर अध्यक्ष संदीप देशपांडे को धमकी भरा फोन आया है.

Raj Thackeray Leader Gets Threat: महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर लगातार सियासी खींचतान चल रही है. राज्य में मराठी बनाम गैर मराठी विवाद के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुंबई शहर अध्यक्ष संदीप देशपांडे को अज्ञात नंबर से धमकी भरा फोन आया है. 

दरअसल, उत्तर भारतीय विकास सेना ने मांग की है कि राज ठाकरे हिंदू विरोधी होने के लिए माफी मांगें. इतना ही नहीं, मनसे की पार्टी के रूप में मान्यता रद्द की जाए. इसपर संदीप देशपांडे ने कहा, "अगर भैया हमारी पार्टी की मान्यता रद्द करने की बात कह रहे हैं तो हम इस पर विचार करेंगे कि उन्हें मुंबई में रहने दिया जाए या नहीं." यह रुख संदीप देशपांडे ने अपनाया था.

दादर पुलिस में शिकायत

लगातार चल रहे इस विवाद के बीच अब संदीप देशपांडे को एक अज्ञात व्यक्ति से धमकी भरा फोन आया है. आरोप है कि शख्स ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है. इसकी शिकायत मनसे नेता ने दादर पुलिस स्टेशन में करवाई है, जिसके बाद एफआईआर दर्ज करते हुए पुलिस अब आरोपी का फोन नंबर ट्रेस कर उसकी तलाश में जुट गई है. 

संदीप देशपांडे ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब 10.15 पर वे घर पर थे, जब उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया. उन्होंने दावा किया कि फोन पर अज्ञात शख्स उन्हें गंदी गालियां दे रहा था. देशपांडे का कहना है कि वह ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं. इसलिए उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है. अब आगे का काम पुलिस करेगी. 

संजय निरुपम ने भी दी थी चेतावनी

दूसरी ओर एकनाथ शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने राज ठाकरे के पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों की पिटाई किए जाने की आलोचना की और चेतावनी दी कि ऐसा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. संजय निरुपम ने कहा था कि मनसे लोगों को मराठी भाषा का उपयोग करने का आग्रह कर रही है, इसमें कुछ गलत नहीं है. हालांकि, अगर इस जिद में उत्तर भारत से आए लोगों की पिटाई की जा रही है, तो यह बर्दाश्त के बाहर है. इसलिए मनसे को पार्टी की मान्यता रद्द करने वाली याचिका का सामना करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: सैफ अली खान पर हमले के केस में 1000 से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट, चाकू को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितेश राणे का विवादित बयान, 'हिंदू त्योहारों में दखल दिया तो ईद और मुहर्रम...'
नितेश राणे का विवादित बयान, 'हिंदू त्योहारों में दखल दिया तो ईद और मुहर्रम...'
'टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को बख्शेंगे नहीं', बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे
'टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को बख्शेंगे नहीं', बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे
टाइगर श्रॉफ पर हमले पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, बोलीं- 'जिसे सबसे सुरक्षित...'
टाइगर श्रॉफ पर हमले पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, बोलीं- 'जिसे सबसे सुरक्षित...'
टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की फायरिंग, कहा- 'जो भी सलमान खान के साथ...'
टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की फायरिंग, कहा- 'जो भी सलमान खान के साथ...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget